ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

SIR : विशेष गहन पुनिरीक्षण SIR के तहत कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने किया औचक निरीक्षण

Bakhtavar Express

Wed, Nov 12, 2025

सरदारपुर । विशेष गहन पुनिरीक्षण (एसआईआर) के तहत कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बुधवार को राजगढ़ के संजय कॉलोनी में सघन दौरा करते हुए बीएलओ को दिशा निर्देश देते हुएं कहा कि समय से सभी कार्य संपादित किया जावे तथा जो गाइड लाइन दी है उन गाइड लाइन का पालन कर एसआईआर के क्रम को समय सीमा में पूर्ण किया जावे । कलेक्टर ने सभी राजनीतिक प्रतिनिधियों से उनके द्वारा बनाए गए बूथ लेवल एजेंट के माध्यम से हमारे बीएलओ की सहायता करने की अपील की

मीडिया प्रभारी अश्वनी दीक्षित ने बताया कि कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के द्वारा मतदाता सूची का अवलोकन भी किया गया तथा बीएलओ को बताया कि 2003 के मतदाता सूची से मिलान कर आगे की कार्रवाई की जावे। बीएलओ के द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्रक दिया जाएगा जिसको समय सीमा में भरकर बीएलओ को वापस किया जावे।

इस दौरान पर एसडीएम सुश्री सलोनी अग्रवाल , मुकेश बामनिया तहसीलदार एवं संबंधित बीएलओ एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें