सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति बड़ा मरीजो का विश्वास : टीम वर्क से सिविल अस्पताल सफल,एक माह मे ही आए 10724 मरीज,जबकी पिछले एक वर्ष मे 34 हजार मरीज पहुॅचे थे अस्पताल
Bakhtavar Express
Fri, Sep 12, 2025
आरिफ शेख@ सरदारपुर। किसी भी कार्य की सफलता मे निश्चीत तौर पर एक ऐसे लीडर की भुमिका अहम होती है जो टीम वर्क के साथ कार्य कर सख्त प्रशासक की भुमिका का भी निर्वहन करे। सिविल अस्पताल सरदारपुर मे पिछले एक माह मे जिस तरह मरीजो की भीड बढी वह इसी और इशारा करती है। सरकारी अस्पताल के प्रति मरीजो का विश्वास बढा है भले ही संसाधनो की कमी है लेकिन अस्पताल के सेवाभावी डाक्टर हर संभव प्रयास कर मरीजो का बेहतर तरीके से उपचार कर रहे है।
एक माह मे दस हजार के पार पहुॅचे मरीजः-
सिविल अस्पताल नवीन भवन मे 12 अगस्त से आरंभ हुआ। निजी अस्पताल जैसी सुविधाओ के साथ जब इस अस्पताल का संचालन आरंभ हुआ तब किसी को नही लगा था की एक माह मे इतनी संख्या मे मरीज इस अस्पताल मे अपना उपचार करवाने आयेगे। क्योकी सरकारी अस्पतालो मे हर जगह देखने मे आता है की कही पर चिकीत्सक समय पर ओपीडी मे नही आते है और कही पर आते तो दवाई गोली का टोटा होता है।
लेकिन सरदारपुर के सिविल अस्पताल मे ऐसा नही हुआ।
सीबीएमओ डाॅ अरूण मोहरानी ने टीम वर्क के साथ इस नवीन सिविल अस्पताल मे व्यवस्थाओ का संचालन आरंभ करवाया। समय पर ओपीडी मे चिकीत्सको के मिलने के साथ ही इमरजंसी मे भी 24 घंटे चिकीत्सको की डयुटी तय की जिससे अस्पताल मे हर समय मरीज अपना उपचार करवाने आ रहे है।

एक माह में पहुंचे 10 हजार से अधिक मरीज
पिछले एक माह के आंकडे की बात करे तो सिविल अस्पताल की ओपीडी मे 10724 मरीज दर्ज हुए है। जिसमे से 2245 मरीजो को आईपीडी मे भर्ती कर उनका उपचार किया गया। वही 290 महिलाओ की प्रसुति भी इस दौरान की गए।
यदि हम पिछले आंकडे पर गौर करे तो 24 जुलाई 24 से 2024 जुलाई 2025 तक एक वर्ष की अवधि मे करीब 34 हजार मरीज ही अस्पताल पहुॅचे थे।
यदि आंकडो की तुलना करे तो पिछले वर्ष की संख्या के 25 प्रतिशत मरीज एक माह मे ही अस्पताल मे उपचार करवाने आये है। जो यहा के सेवाभावी चिकीत्सको की सेवा से संभव हुआ हैै।
सुविधाओ मे होगा इजाफा तो बढेगे मरीजः-
पिछले एक माह मे जिस तरह 10 हजार से अधिक मरीज सिविल अस्पताल मे उपचार करवाने पहुॅचे है वैसे यहा पर सुविधाओ मे इजाफा हो जाए तो मरीजो की संख्या बढ जायेगी क्योकी रेडीयालाॅजिस्ट के अभाव मे सोनोग्राफी मशीन शो पीस बनी हुए है यदि सोनोग्रामी मशीन आरंभ होती हैै एंव स्त्री रोग विशेषज्ञ सिविल अस्पताल मे आ जाती है तो मरीजो की संख्या बढेगी क्योकी अभी महिला मरीज उपचार के लिये धार एंव दाहोद का रूख कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन