ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: मानसून के आखिरी दौर मे तेज बारिश से खिले किसानों के चेहरे,माही मुख्य बांध पुर्णजलग्रहण की और अग्रसर,लेवल मेंटेन के लिये कभी भी खोल सकते है बांध के गेट,विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Admin

Sun, Sep 10, 2023

सरदारपुर। मानसून का आखिरी दौर चल रहा हैै। ऐसे मे रबी की फसल के लिये किसान इस समय तेज बारिश की आस लगाये बैठे है ताकी तेज बारिश के साथ ही तालाब और बांध लबरेज हो जाये। 6 सितंबर से जारी हुआ बारिश का दौर सत्त जारी है। शनिवार रात मे हुई तेज बारिश के बाद माही मुख्य बांध अपनी पुर्ण जलग्रहण क्षमता धारण करने की और है।

शनिवार  को सुबह बांध का जलस्तर 450.14 मी. था। रात्रि मे हुई तेज बारिश के बाद बांध का जलस्तर तेजी से बढ़कर रविवार को सुबह 8 बजे 450.44 मे. के लेवल पर पहुंच गया। इस प्रकार 24 घंटे मे बांध का जलस्तर 0.30 मीटर बढ़ाने पर एडवाइजरी जारी की गई।

जल संसाधन विभाग झाबुआ के कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार के द्वारा पत्र जारी कर बताया गया की माही नदी के प्रभावित होने वाले दोनों तटीय क्षेत्र मे किसी भी प्रकार की आवाजाही न करे।

वैसे सुबह से शाम तक बारिश थमी हुई थी। जिस प्रकार बांध का लेवल बढ़ने की आशंका थी वह नहीं बढ़ पाया। रविवार की शाम को बांध का जलस्तर 450.50 मीटर के लेवल पर पहुंच चुका था। बांध का पुर्ण जलग्रहण स्तर 451.50 मीटर है। इस लेवल तक यदि जलस्तर पहुँच जायेगा तो बांध के कुछ गेट लेवल मेंटन करने के लिए खोले जा सकते है। वैसे बांध स्थल पर अमला तैनात है तथा हर घंटे जलस्तर माप रहा है।
उल्लेखनीय है की माही मुख्य बांध से झाबुआ जिले की पेटलावद क्षैत्र मे करीब 20 हजार हेक्टेयर मे वार्षिक सिंचाई का लाभ किसानों को मिलता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें