ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: अमझेरा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर कलेक्टर से मिले भाजपा नेता शुभम दीक्षित सौंपा मांग पत्र स्वीकृति की रखी मांग

Admin

Tue, Jul 18, 2023

सरदारपुर। जनपद पंचायत सदस्य नेहा शुभम दीक्षित द्वारा अमझेरा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों एवं समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को आवेदन दिया है। भाजपा नेता एवं जनपद सदस्य प्रतिनिधि शुभम दीक्षित ने बताया कि कलेक्टर श्री मिश्रा को आवेदन पत्र सौंपकर मांगोद-मनावर मार्ग पर अमझेरा एवं राजपूरा में स्पीड ब्रेकर बनाने, ग्राम पंचायत अमझेरा के वार्ड क्रमांक 6, 7, 8, 9 एवं 14, 15 क्षेत्र में आने वाली राजस्व भूमि को आबादी घोषित करने, ग्राम अमझेरा में खेल मैदान हेतु भूमि आवंटन करने की मांग की।

अमझेरा-मनावर मार्ग पर बंद पड़े सीमेंट कारखाने के द्वार के सम्मुख रिक्त पड़ी शासकीय भूमि पर माता शबरी की प्रतिमा स्थापित करने की स्वीकृति व इस हेतु आवश्यक भूमि का आवंटन करने, मांगोद तिराहा, अमझेरा-मनावर मार्ग पर अमझेरा का प्रवेश द्वार निर्माण करने की स्वीकृति व इस हेतु आवश्यक भूमि आवंटन करने एवं मांगोद तिराहा, अमझेरा-मनावर मार्ग पर अमर शहीद महाराव बख्तावरसिंहजी की अश्वरोही प्रतिमा स्थापित करने की स्वीकृति एवं इस हेतु भूमि आवंटन करने की मांग की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें