ब्रेकिंग

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

शहीद टी आई दिलीप पुरी के पिता से सी एम ने की चर्चा बोले दुख की घड़ी में पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी हे

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किसानों से चौपाल पर की चर्चा ,किसानों ने बरमंडल क्षेत्र को नर्मदा माही लिंक से जोड़ने की मांग

लोकतंत्र सेनानी डॉक्टर ओम सोनी को श्रद्धांजलि देने निवास पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

सूचना

जपं सरदारपुर में हितलाभ वितरण एवं जन समस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन : भाजपा सरकार सर्वहारा वर्ग के उत्थान के लिये कर रही है कार्य - केन्द्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर

Bakhtavar Express

Sat, Aug 30, 2025


​


सरदारपुर । भाजपा सरकार सर्वहारा वर्ग के उत्थान के लिये कर रही है कार्य ।   सरकार की इतनी योजना है की जन्म से लेकर मरण तक सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिये लगी हुई है। आदिवासी गरीब वर्ग के लोगों को आगे लाने के लिए भी हमारी सरकार कार्य कर रही है। उक्त उद्गार केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने जनपद पंचायत सरदारपुर परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत हितलाभ वितरण एवं जन समस्या निवारण शि​विर में मुख्य अतिथि के रूप में कही।
जनपद पंचायत सरदारपुर परिसर में शनिवार को 106 जोड़ों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के 49-49 हजार रुपए के चेक केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, पूर्व उघोग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के द्वारा वितरित किए गए।
केन्द्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा की केंद्र एवं राज्य सरकार ऐसी कई योजनाओं के माध्यम से आदिवासी भाई बहनों को आगे बढ़ने का कार्य कर रही है। यह हमारा भारत देश है जो भी कार्य करते हैं पहले पूजन करते हैं, हमारी हिंदू संस्कृति हमारी परंपरा है इस परंपरा को मिटाने के लिए कई प्रयास किया जा रहे हैं हम उन प्रयासों को सफल नहीं होने देंगे। क्योंकि हमें तोड़ने की बात करते हैं, आदिवासी भाई, बहनों को भ्रमित करने की बात करते हैं। पहले जब इंदिरा आवास मिलती थी वह भी अधूरी रह जाती थी, पहले रोड चोरी हो जाते थे, कुएं, तालाब भी चोरी हो जाते थे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में शपथ ली और लाल किले से घोषणा की थी और आदिवासी गरीब लोगों के जीरो बैलेंस पर खाते खुलवाए और आज सभी को सीधे बैंक खातों में पैसा मिल रहा है आदि बातें कहते हुए सरकार की योजना को बताया।  

पूर्व उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने हर वर्ग के विकास और उन्नति के लिए महत्वाकांक्षी योजनाएं बनाई हैं। इन योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाना हम सबका दायित्व है। उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए सरकार की योजनाओं से अवगत करवाया। जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित, जनपद अध्यक्ष झुगडीबाई देवा सिंगार आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
सर्व प्रथम अतिथियों ने माॅ सरस्वती का पुजन अर्चन व कन्या पूजन कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया। अतिथियों का स्वागत एसडीएम आशा परमार, जनपद पंचायत  सीईओ डाॅं मारिषा शिंदे, अजय तोमर आदि ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। जनपद के जयप्रकाश त्रिपाठी ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा से अतिथियों को अवगत करवाया।
106 जोड़ो को मिले 49-49 हजार के चेक वितरित किए गए। जिसमें जनपद पंचायत सरदारपुर अंतर्गत 79, नगर परिषद सरदारपुर के 3 एवं नगर परिषद राजगढ के 24 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 49-49 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए।


 इस अवसर पर पूर्व विधायक मुकाम सिंह निगवाल, राजेन्द्र गर्ग, नवीन बानियां, धमेंद्र मंडलोई, रवि पाठक, कन्हैयालाल पटेल,भगवान खंडेलवाल,शुभम दिक्षीत,देवा सिंगार,मंडल अध्यक्षद्वय सोहन पटेल,आशीष जैन,विजय दीक्षित,उकारलाल जाट,कन्हैयालाल पटेल,सुनिल गामड आदि भाजपा के पदाधिकारी मंचासिन थे।
कार्यक्रम मे भाजपा नेता अशोक गर्ग,विशाल जैन,मुकेश केवल्जी,मंयक नायमा सहित बडी संख्या मे ग्रामीणजन एंव हितग्राही उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अश्विन दीक्षित ने किया। एंव आभार अजय तोमर ने व्यक्त किया।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें