ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

सिविल न्यायालय लोक अदालत का आयोजन : लोक अदालत में आपसी सहमति से प्रकरणों का निराकरण कर करोड़ों के अवार्ड हुए पारित

Bakhtavar Express

Sat, Sep 13, 2025

सरदारपुर । न्यायालय परिसर सरदारपुर में लोक अदालत का आयोजन शनिवार को हुआ। लोक अदालत का उद्घाटन प्रथम जिला जज हेमंत यादव ने मां सरस्वती के चित्र का पूजन व माल्यार्पण कर किया । इस अवसर पर द्वितीय जिला जज श्रीमती रश्मि वॉल्टर तृतीय जिला जज अब्दुल्लाह अहमद व्यवहार न्यायाधीश श्रीमती कमला गौतम अभिभाषक संघ अध्यक्ष कमल किशोर वैष्णव उपाध्यक्ष रामलाल पाटिल सचिव दिलीप सिंह भदोरिया दिग्विजय सिंह राठौर भूपेंद्र जोशी वैशाली जोशी शबाना राठी अंकित कच्छावा सुमित चौहान अजहर शेख गजराज भूरिया नजीर जगदीश किरार अजीत चौहान रोहित नामदेव कमलेश सोलंकी आशाराम मालवीय रामलाल चौहान रीता यादव जितेंद्र परमार पप्पू यादव मदनलाल मारू कृष्णा चौधरी आदि उपस्थित थे ।

लोक अदालत में कई प्रकरणों का आपसी समझाईश के साथ समाधान किया गया

लोक अदालत ने प्रथम जिला जज हेमंत यादव साहब के कोर्ट में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के सात प्रकरणों प्रकरणों का निराकरण होकर 1865000 का अवार्ड पारित हुआ । इसी प्रकार चार एक्जीक्यूशन के प्रकरण का निराकरण होकर कुल 11 प्रकरणों का निराकरण हुआ

जिला जज श्रीमती रश्मि वॉल्टर के न्यायालय में मोटर दावा दुर्घटना अधिकरण के प्रकरणों में 39 लाख 60000 के अवार्ड पारित किए गए कुल 15 प्रकरणों का निराकरण हुआ।

जिला जज अब्दुल्लाह अहमद के न्यायालय में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के प्रकरण में 25 लाख 53 000 के अवार्ड पारित हुए बिजली के प्रकरणों में 6 लाख ₹2000 की वसूली हुई

व्यवहार न्यायाधीश श्रीमती कमला गौतम के न्यायालय में कुल 34 प्रकरणों का निराकरण हुआ उसमें वसूली व चेक अनादरण के मामले 6 लाख 96 हजार 273 रुपए की वसूली हुई । लोक अदालत मैं न्यायालय के बाहर कुल 275 प्रकरणों का निराकरण होकर 2 करोड़ 34000 हजार रुपए की बैंक व अन्य विभागों की बकाया राशि की वसूली हुई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें