ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

सिविल अस्पताल को मिलेगी बड़ी सौगात : सिविल अस्पताल मे गायनोलॉजिस्ट व एनेस्थिसियोलॉजिस्ट के पदों  पर जल्द होगी नियुक्ति

Bakhtavar Express

Mon, Sep 8, 2025

सरदारपुर। आदिवासी बाहुल्य सरदारपुर क्षेत्र के लिए सिविल अस्पताल एक बडी सौगात है। पिछले तीन माह मे इस अस्पताल की जिस तरह काया पलटी है उससे मरीजो की संख्या मे दिन प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। पिछले दो वर्ष से सिविल अस्पताल मे गायनोलॉजिस्ट (स्त्री रोग विशेषज्ञ) के नही होने से महिला मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड रहा था। वही एनेस्थिसियोलॉजिस्ट के नही होने से सिविल सर्जन ऑपरेशन भी नही कर पा रहे थे। इन दो प्रमुख पदो की पुर्ति सिर्फ इतनी सी कमी के कारण नही हो पा रही थी क्योकी विभागीय पोर्टल पर दोनो पद रिक्त नही बता रहे थे। जिसके चलते उच्च स्तर से सिविल अस्पताल मे इन दोनो पदो पर नियुक्तिीया नही हो पाए थी। लेकिन अच्छी खबर यह है की दोनो पदों पर जल्द ही नियुक्ति हो जायेगी। विभागीय पोर्टल पर सिविल अस्पताल मे दोनो पदो पर चिकित्सकों के पद रिक्त दर्शाए जा रहे है।
सीबीएमओ डाॅ अरूण कुमार मोहरानी ने चर्चा के दौरान बताया की पिछले एक माह मे सिविल अस्पताल मे दिन प्रतिदिन मरीजो की संख्या बढती जा रही है। अस्पताल के संचालन मे वैसे संसाधनों की कमी के चलते जरूर परेशानियों का सामना करना पड रहा है । लेकिन उच्च स्तर पर जो कमियों को दुर करने एंव संसाधनों की पूर्ति के लिए पत्राचार किया जा रहा है। जिसके चलते आने वाले दिनो मे समस्याओं का निदान हो जायेगी। डाॅ मोहरानी ने बताया की स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर सिविल अस्पताल सरदारपुर के लिये  गायनोलॉजिस्ट (स्त्री रोग विशेषज्ञ) व  एनेस्थिसियोलॉजिस्ट के पद रिक्त दर्शाया जा रहे  है जिससे जल्द ही यहां पर दोनो पदो पर नियुक्ति होने की संभावना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें