ब्रेकिंग

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

शहीद टी आई दिलीप पुरी के पिता से सी एम ने की चर्चा बोले दुख की घड़ी में पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी हे

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किसानों से चौपाल पर की चर्चा ,किसानों ने बरमंडल क्षेत्र को नर्मदा माही लिंक से जोड़ने की मांग

लोकतंत्र सेनानी डॉक्टर ओम सोनी को श्रद्धांजलि देने निवास पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

सूचना

अन्नकूट महोत्सव : सर्व ब्राह्मण समाज का अन्नकूट छावनेश्वर महादेव मंदिर पर 30 को मनेगा,घर-घर दे रहे है निमंत्रण पत्रक

Bakhtavar Express

Mon, Oct 27, 2025

सरदारपुर। सर्व ब्राह्मण समाज सरदारपुर प्रखंड का अन्नकूट महोत्सव 30 अक्टूबर को छावनेश्वर महादेव मंदिर पर समाजजनो द्वारा मनाया जाएगा। समाज के सरदारपुर तहसील अध्यक्ष रवि त्रिवेदी भोपावर ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव मनाए जाने को लेकर समिति पदाधिकारी भूपेंद्र जोशी, सुदीप तिवारी, आशीष त्रिवेदी,हर्ष तिवारी, राजेश दिक्षित,केपी शर्मा,संतोष शर्मा, योगेंद्र तिवारी प्रेमनारायण जोशी, आदि द्वारा प्रत्येक समाज के घर परिवार पहुंचकर निमंत्रण पत्रक देकर आग्रह किया जा रहा है। त्रिवेदी ने बताया अन्नकूट महोत्सव के तहत छावनेश्वर महादेव का रूद्राअभिषेक और भगवान परशुराम के पूजन पश्चात भजन कीर्तन होंगे। दोपहर 2 बजे भगवान को 56 भोग लगाकर समाजजन महाप्रसादी ग्रहण करेंगे। जानकारी सर्व ब्राह्मण समाज सरदारपुर के तहसील मिडिया प्रभारी लक्ष्मण तिवारी ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें