ब्रेकिंग

सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत सरदारपुर में पुलिस ने साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन,जागरूक का दिया संदेश

CBMO के साथ हुए मारपीट के विरोध में डाक्टरों ओर कर्मचारियों ने निकाली रैली ,SDM को सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा की मांग

राजगढ़ ओर सरदारपुर संकुल के 9 विद्यालयों में औचक निरीक्षण में 3 शिक्षक मिले अनुपस्थित,थमाया नोटिस, दिए निर्देश

सोशल मीडिया की सार्थक पहल पर जिस मंदिर का हुआ था जिर्णोद्धार वहां पर हुए भगवान की प्रतिमा स्थापित

विरोध स्वरूप स्वास्थ्य कर्मियों ने काम बंद कर किया प्रदर्शन, SDM और CMHO को सौपे ज्ञापन,पुलिस ने दर्ज की FIR

सूचना

व्यवस्थाओं में सुधार के बाद सिविल अस्पताल में बढ़ रही मरीजों की संख्या : सिविल अस्पताल के इतिहास में OPD के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त,620 मरीज हुए दर्ज,110 को किया भर्ती

Bakhtavar Express

Mon, Sep 8, 2025

रेडियोलाॅजिस्ट के अभाव मे सोनोग्राफी मशीन बनी शो पीस,हब लैब नही होने से हो रही परेशानी

 

सरदारपुर। सोमवार को सिविल अस्पताल मे मरीजो का नया रिकार्ड कायम हो गया। ओपीडी मे रिकार्ड तोड मरीजो की भीड ने अस्पताली के इतिहास मे अभी तक के मरीजो के सारे रिकार्ड को तोड दिया। ओपीडी मे 620 मरीजो के अतिरिक्त आईपीडी मे 110 मरीजो को भर्ती कर उनका उपचार किया गया वही 65 मरीजो की ब्लड सैपलीग भी की गई।

12 अगस्त से जब सिविल अस्पताल नये भवन मे आरंभ हुआ ग्रामीण अंचलो से बडी संख्या मे मरीज उपचार के लिये आ रहे हैै। सिविल अस्पताल मे जहा वरिष्ठ चिकीत्सक डाॅ. शीला मुजाल्दा,एमएस सर्जन डाॅ.नितीन जोशी है। वही सीबीएमओ डाॅ अरूण मोहरानी एमडी है। आफीस वर्क के साथ मरीजो का उपचार कर रहे है। वही शिशु रोग विशेषज्ञ के तौर पर डाॅ अनिल पाटीदार,डाॅ सचिन द्विवेदी,डाॅ.दीपक सोंलकी सहित कई चिकीत्सक नियमीत  तौर पर मरीजो का उपचार कर रहे है।

व्यवस्था मे हुआ सुधारः-

पिछले तीन माह मेे सिविल अस्पताल की व्यवस्थाओ मे काफी हद तक सुधार हुआ है। वही नवीन अस्पताल मे व्यवस्था दुरस्त होने तथा सारी सुविधाये एक ही छत के नीचे उपलब्ध होने के कारण बडी संख्या मे मरीज उपचार के लिये आ रहे हैै। 10 रू के शुल्क मे संपुर्ण उपचार होने तथा दवाईया निःशुल्क उपलब्ध होने के चलते भी बडी संख्या मे मरीज आ रहे है।

हब लैब की सख्त जरूरतः-

सिविल अस्पताल की हब लब जगह के अभाव के चलते दो वर्ष पुर्व अमझेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्थातंरित कर दी गई थी । भले ही विभाग ने आदेश जारी कर लैब को स्थातंरित करने को कहा है लेकिन अमझेरा क्षैत्र मे भी लैंब की आवश्यकता के चलते सरदारपुर मे नए हब लैंब की स्थापन्ना को लेकर उच्च अधिकारीयो को अवगत करवाया है। अभी अमझेरा से कर्मचारी प्रतिदिन सिविल अस्पताल सरदारपुर आ रहे है तथा सैपंलीग कर अगले दिन रिर्पोट लेकर आते है। जिससे मरीजो का  समय पर उपचार आरंभ नही हो पा रहा है। वैसे यदि सरदारपुर मे हब लैब स्थापित हो जाये तो मरीजो का समय पर उपचार करने मे चिकीत्सको को काफी सुविधा होगी। वर्तमान मे प्रतिदिन 50 से अधिक मरीजो की अस्पताल मे ब्लड सैंपलिग हो रही हैै।

संसाधनो की बनी हुए कमीः-

50 बेड के सिविल अस्पताल मे हाल फिलहाल संसाधनो की कमी बनी हुए है। पुराने 30 बेड से काम चलाया जा रहा है वही रेडियोलाजिस्ट नही होने से सोनोग्राफी मशीन भी शो पीस बनी हुए है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें