ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: नाले पर स्लैब डालने के बाद व्यापारीयो ने किया परिषद एंव पत्रकारो का सम्मान

Admin

Mon, May 22, 2023

राजगढ़। नगर में चल रहे नगर परिषद और कांग्रेस पार्षदों के बीच नाले पर स्लैब निर्माण विवाद का हल होने के बाद स्थानीय व्यापारियों ने सोमवार को परिषद सहित शहर के पत्रकारों का बहुमान किया गया। इस अवसर पर भगवानदास जी बजाजा, मनीष शर्मा, नारायण कुमावत, नारायण वैष्णव आदि ने बहुमान किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि नाले के स्लैब डल जाने से अब काफी समस्याओं से निजात मिल जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नगर परिषद के पदाधिकारियों एवं पार्षदों ने जो सहयोग किया है वह अविस्मरणीय है।

गौरतलब है कि नगर परिषद के सामने स्थित नाले के स्लैब नहीं बनने के कारण अध्यक्ष सवेरा महेष जायसवाल, उपाध्यक्ष दीपक जैन सहित विधायक प्रताप ग्रेवाल एवं पार्षदों ने नगर परिषद सीएमओ के विरोध में धरना तक दे दिया था। इसके बाद संबंधित ठेकेदार को मौखिक रूप से काम करने के निर्देश दिए गए थे। तब जाकर रविवार को स्लैब डलने का काम हो पाया। इसके चलते सोमवार को बहुमान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान समस्त मीडियाकर्मी उपस्थित रहे। मीडियाकर्मी में अजय जैन, सुनील बाफना ने अपने विचार भी व्यक्त किए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें