ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

मध्यान भोजन योजना : दिया तले अंधेरा,मध्याह्न भोजन योजना के प्रभारी के संकुल मे मीनू अनुसार बच्चो को नही मिल रहा भोजन,पानी जैसी सब्जी दे रहे

Bakhtavar Express

Tue, Sep 23, 2025

दुसरी और अतिरिक्त कक्ष मे लाइट फिटिंग नही होने से जर्जर भवन मे बरसाती बांधकर बच्चों को करा रहे पढाई

सरदारपुर। ग्रामीण अंचलो मे सरकारी स्कूलों मे मध्यान भोजन के हाल बेहाल तो वैैसे हमेशा ही रहते है। इक्का दुक्का स्कूलों मे ही मीनू अनुसार एंव गुणवत्ता वाला भोजन बच्चों को परोसा जाता है। लेकिन जवाबदारो के सरंक्षण के चलते अधिकांश जगहो पर मीनु तो ठीक बच्चो को पानी जैसी सब्जी मध्यान भोजन मे परोसी जा रही है। मंगलवार को भ्रमण के दौरान मध्यान भोजन की हकीकत सामने आए। लापरवाही का आलम यह देखने मे मिला की सरदारपुर विकास खंड में एमडी प्रभारी व जन शिक्षक के संकुल क्षेत्र के एक स्कूल में मीनु के अनुसार ही भोजन विद्यालयो मे नही परोसा जा रहा था। मंगलवार को खीर पुडी का मीन है जबकी पुडी के स्थान पर चावल कड़ी तो दुसरे स्कूल में पानी वाली सब्जी के साथ पुड़ी बच्चों को परोसी गए।

एमडीएम प्रभारी के संकुल मे ही मध्यान भोजन के हाल बेहाल:-

मंगलवार को राजगढ संकुल के जन शिक्षक एवं एमडीएम प्रभारी के क्षेत्र के ग्राम कुमाररुडी के प्राथमिक स्कूल में मंगलवार को मध्यान भोजन में मिलने वाली खीर पुडी के स्थान पर चावल, कड़ी बच्चों को मिली। यही नही जहा पर बच्चे बैठकर भोजन कर रहे थे उस भवन की छत पुरी तरह जर्जर हो रही थी यही नही बारिश मे टपकने वाले पानी से बचाव के लिये भवन मे बरसाती बांधी गए।

इसी कमरे मे बैठकर बच्चों को अध्यापन कार्य भी करवाया जा रहा है । इस विद्यालय मे जहा छोटे छोटे बच्चो को मंगलवार को मिनु अनुसार खीर पुड़ी मिलना चाहिए थी। लेकिन यहां लापरवाही के चलते बच्चों को केवल चावल कड़ी उपलब्ध होने से मासूम चावल कड़ी ही खाते दिखाई दिए।

प्राथमिक स्कूल में कार्यरत शिक्षक ने चर्चा में बताया कि जर्जर भवन के संबंध में संस्था के माध्यम से समय-समय पर बीआरसी कार्यालय को पत्र के माध्यम से पूर्व से अवगत कराया जा चुका है। संस्था परिसर में दो अतिरिक्त कक्ष का निर्माण हो चुका है। लाइट फिटिंग का कार्य अधूरा होने से हैंडओवर नहीं किया है।

दिया तले अंधेरा:-

ग्राम टिमायची की एकीकृत शाला में दिया तले अंधेरा सा मुहावरा सही दिखाई दिया। यहां प्राथमिक स्कूल के बच्चों को मंगलवार को खीर पुड़ी मिली तो इसी परीसर में माध्यमिक स्कूल के बच्चों को पानी वाली आलु की सब्जी पुड़ी भोजन में उपलब्ध हुई। इस एकीकृत शाला मे प्राथमिक से लेकर माध्यमिक तक की कक्षाओ मे 300 से अधिक बच्चे दर्ज है। प्राथमिक विद्यालय मे जहा मीनू के अनुसार खीर पुडी मिली तो 50 मीटर की दूरी पर माध्यमिक विद्यालय मे बच्चो को आलू की सब्जी एंव पुडी मिली। आलू की सब्जी की गुणवत्ता इतनी खराब थी की जैसे बच्चे पानी पी रहे हो।

वेसे मध्यान भोजन का यह हाल जनशिक्षक व एमडीएम प्रभारी के संकुल का तो दुसरे स्कूलों का क्या कहना होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें