ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर आप का आमरण अनशन जारी,चौथे दिन अनशनकारी कार्यकर्ताओं की तबीयत बिगड़ी

Admin

Wed, Jun 28, 2023

सरदारपुर। लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के सुधार को लेकर आज आप पार्टी का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। आप कार्यकर्ता अपनी 11 सूत्रीय मांग को लेकर 26 जून से भूख हड़ताल आमरण अनशन पर बैठे है। अनशन स्थल पर जान भी दे देंगे हम अपनी जंग अभी है जारी जैसे कई देश भक्ति के गीत गूंज रहे है।

आप कार्यकर्ताओ ने बताया की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। हॉस्पिटल की अव्यवस्था की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सोनोग्राफी की ओर कोई प्रगति दिखाई नहीं दे रही है। निशुल्क दवाइयों का वितरण न के बराबर किया जा रहा है तथा रक्तदान महादान का नारे लगाने वाली शासन प्रशासन के द्वारा रक्तदान करने वाले दानदाताओं से ब्लड किट बुलवाई जाती है। महिला डॉक्टर की मांग की ओर भी किसी का कोई ध्यान नहीं है।

बुधवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टर एमएल जैन अनशनकारियों की तबियत बिगड़ने की सूचना पर चेकअप के लिए पहुंचे जहां पर उन्होंने अनशन पर बैठे राकेश सोलंकी आप जिला उपाध्यक्ष एवं गौरव कमेडिया का चेकअप किया। डॉक्टर का कहना है कि अनशन पर बैठे कार्यकर्ताओ का वजन कम हुआ है स्वास्थ्य में भी भारी गिरावट है। अनशन पर बैठे कार्यकर्ताओं का कहना है की जब तक हमारी 11 सूत्रीय मांगे नहीं मानी जाती व उनका निराकरण नहीं होता तब तक आमरण अनशन जारी रहेंगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें