ब्रेकिंग

पानी पीने नाले में गई दो भैंसों की करंट की चपेट मे आने से मोत

भाजपा अजजा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वसूनिया का सरदारपुर में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जर्जर स्कूल-छात्रावासों के नवीन भवन की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

सूचना

मेला : अमझेरा में पहली बार मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में 8 दिवसीय मेले का आयोजन

Bakhtavar Express

Fri, Jan 9, 2026

अमझेरा। ग्राम पंचायत के द्वारा नगर में पहली बार मेले का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिह मेडा, जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित , सरपंच मनु बाई मकवाना, भाजपा जिला मंत्रिद्वय कमल यादव , राकेश पटेल, मंडल अध्यक्ष विजय दीक्षित, जनपद सदस्य प्रतिनिधि शुभम दीक्षित, भगवान दास खंडेलवाल, नवीन बानिया, धर्मेंद्र मंडलोई आदि के द्वारा विधिवत पूजन कर फिता काटकर मेले का शुभारम्भ किया गया। अतिथियों ने मेले का भ्रमण कर व्यवस्था भी देखी।

सरपंच प्रतिनिधि शिवा मकवाना के द्वारा समस्त अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान एस डी ओ पी विश्वदीप सिह परिहार, थाना प्रभारी राजू मकवाना, सचिव गोपाल कुमावत सहित भाजपा के रघुनाथ यादव, अर्पित शर्मा, दीपक केवट, नारायण दीक्षित, मनीष सिरेसवाल, अर्जुन सिह गामड, प्रकाश गामड आदि अन्य मौजूद थे।

बड़े झूले मेले का आकर्षण

नगर में बड़े स्तर पर पहली बार मेले का आयोजन पुलिस थाने के पिछे मैदान में किया जा रहा है जिसमे बड़े बड़े झूले आकर्षण का केंद्र है वही मेले में बच्चों के खिलोने, विभिन्न व्यंजनों सहित अन्य दुकाने भी लगाई गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें