ब्रेकिंग

दिवगंत टीआई को श्रद्धाजंलि देने कल बरमंडल आयेगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी,सीएम या आबकारी मंत्री का भी हो सकता दौरा

देशभक्ति के नारो के साथ निकली अंतिम यात्रा, गार्ड आफ आनर के साथ दी विदाई,उमड़ा सेलाब

फर्ज निभाते शहीद हुआ बरमंडल का लाल,चैकिग के दौरान शराब से भरे वाहन ने कुचला

दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का अवसर भी - बोकड़िया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरमंडल मंडल का पथ संचलन निकला,जगह जगह हुआ स्वागत

सूचना

: चरित्र शंका मे ही पति ने की थी अपनी पत्नि की हत्या,24 घंटे मे आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार भागने की फिराक मे था आरोपी

  राजगढ़। ग्राम छड़ावद में महिला की हुई हत्या के मामले में राजगढ़ थाना पुलिस आरोपी पति को 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भागने की फिराक में था। जिसे पुलिस गुरुवार दोपहर में गिरफ्तार कर थाने पर लाई है। जहां आरोपी पति से आगे की पूछताछ की जाएगी। दरअसल बुधवार शाम करीब 5 ग्राम छड़ावद में 35 वर्षीय महिला ज्योति पति गजराज सिसोदिया का शव उसी के घर में खून से सना हुआ मिला था तथा मौके से महिला का पति फरार था। मामले में राजगढ़ थाना पुलिस को मृतिका के भाई ने बताया था कि उसकी बहन की हत्या उसी के पति ने गले पर चाकू मारकर की हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पति की तलाश शुरू की तथा उसे दोपहर में गिरफ्तार किया है। राजगढ़ थाना प्रभारी दीपक सिंह चोहान ने बताया कि मृतिका के भाई के कथन लेने पर उसने बताया था कि उसकी बहन हत्या की उसी के पति ने की है। जिस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश हेतु धार एसपी मनोज कुमार सिंह, एएसपी डॉ. इंद्रजीत बाकलवार तथा सरदारपुर एसडीओपी के निर्देश पर टीम गठित की। इसी दौरान आज गुरुवार को आरोपी गजराज सिंह पिता निर्भय सिंह उम्र 37 साल निवासी छड़ावद को मोहनखेड़ा के पास हवाई पट्टी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी यहाँ छिपकर बैठा था तथा भागने की फिराक में था। आरोपी भागे उससे पहले ही पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लिया है तथा थाने पर लेकर आई। जहां आगे की पूछताछ आरोपी से की जाएगी। उक्त कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को धार एसपी मनोज कुमार सिंह द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गई हैं। थाना प्रभारी दीपक सिंह चैहान ने बताया कि आरोपी गजराज ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वह पत्नी के चरित्र पर शंका करता था तथा पत्नी के रहन-सहन व कपड़ो को लेकर उनके बीच बहस भी होती रहती थी। इसी वजह से उसने पत्नी की हत्या की। आरोपी की गिरफ्तारी में चोकी प्रभारी तिरला सहायक उप निरीक्षक सैय्यद अहमद, सहायक उप निरीक्षक सुनील राजपूत, प्रधान आरक्षक विपीन, आरक्षक सुनील, अमित तथा राकेश ईश्वर कि भूमिका रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें