ब्रेकिंग

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

​सिर्फ बातों से नहीं, एकजुटता से संवरेगा मंसूरी समाज- जाहिद मंसूरी

सूचना

: सडक हादसे के बाद प्रशासन सख्त,एसडीएम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण


एनएच अधिकारियों को दिये निर्देश बिना अनुमति के संचालित हो रहे ढाबो की बनाये सूची,साइड शोल्डर को कराये अतिक्रमण मुक्त
डिवाइडरो के कटो को करे बंद,स्पीड ब्रेकर पर रेडियम लगाने और डिवाइडर की खाली जगहों पर पौधे लगाने के दिये निर्देश

https://youtu.be/YVIUgeURbmY

सरदारपुर । इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर बीती रात्रि मे हुए ह्रदय विदारक सडक हादसे के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। पिछले दिनों ही एसडीएम ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत हाईवे का निरीक्षण कर कई स्थानों पर डिवाइडर कट रास्ते बना लिये थे। जिसमे संबंधितों को नोटिस देकर कार्यवाही भी की जा रही थी। वही बीती रात हुए हादसे मे चार लोगों की मौत के बाद प्रशासन को कडा रूख अख्तियार करना पडा। हादसे के बाद एसडीएम राहुल चौहान एवं एसडीओपी रामसिह मेडा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान नेशनल हाईवे के अधिकारियों को भी तलब किया गया। निरीक्षण के उपरांत एसडीएम राहुल चौहान ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों को कड़े शब्दों मे निर्देश देते हुए कहा की सरदारपुर तहसील के सीमा क्षेत्र मे हाईवे किनारे कितने ढाबे बिना अनुमति के संचालित हो रहे है। उसकी सूची बनाकर दी जाये । वही सडक किनारे साईड शोल्डरो को पुरी तरह से अतिक्रमण मुक्त किया जाये चाहे ढाबे वाले हो या फिर अन्य कोई संस्था जिसने भी साइड शोल्डर पर कब्जा किया है उसे मुक्त किया जाये। एसडीएम ने एनएच अधिकारियों से कहा की जहाँ पर भी डिवाइडर कट कर मनमर्जी के मुताबिक  रास्ते बनाये गये है उन्हे दुरस्त किया जाये। वही जहा पर डिवाइडर पर पौधे नहीं लगे है वहां पर पौैधे लगाये जाये तथा जो पौधे लगे है उन्हे गर्मी को देखते हुए समय पर पानी पिलाया जाये। एसडीएम ने एनएच अधिकारीयो को यह भी निर्देश दिये की जहा पर एनएच पर गति अवरोधक बने हुये है उन पर रेडीयम लगाया जाये ताकी वाहन चालक को दूर से ही पता चल जाये की आगे गति अवरोधक है। वही अंधे मोड या घुमावदार मोड पर संकेतको पर रेडीयम लगाये जाये ताकी रात्रि मे वाहन चालकों को परेशानी न हो। क्योंकी जिस स्थान पर दुर्घटना हुये है वहा पर मोड है। वही पीडब्ल्यूडी,एमपीआरडीसी व प्रधानमंत्री सडक विभाग को भी  पत्र जारी कर कहा गया है आपकी सडके जो नेशनल हाईवे से जुड रही है उन पर जुडाव के पहले स्पीड ब्रेकर बनाया जाये । एसडीएम ने बताया की बिना अनुमति के संचालित हो रहे ढाबे को सीआरपीसी की धारा 133 के अंतर्गत नोटीस दिया जायेगा और कार्यवाही की जायेगी ताकी आगे से हाईवे पर कोई दुर्घटना न हो।
एसडीएम राहुल चौहान ने बताया की जो हादसा हुआ वह दुखद था। घटना के बाद पटवारी से पंचनामा बनाकर तत्काल मृतकों को मुख्यमंत्री किसान जीवन कल्याण योजना अंतर्गत प्रकरण बनाकर सहायता के लिये भेजा गया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें