ब्रेकिंग

दिवगंत टीआई को श्रद्धाजंलि देने कल बरमंडल आयेगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी,सीएम या आबकारी मंत्री का भी हो सकता दौरा

देशभक्ति के नारो के साथ निकली अंतिम यात्रा, गार्ड आफ आनर के साथ दी विदाई,उमड़ा सेलाब

फर्ज निभाते शहीद हुआ बरमंडल का लाल,चैकिग के दौरान शराब से भरे वाहन ने कुचला

दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का अवसर भी - बोकड़िया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरमंडल मंडल का पथ संचलन निकला,जगह जगह हुआ स्वागत

सूचना

अमझेरा : संबल का विवाद सचिव ओर ऑपरेटर से हितग्राही ने की मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा का दर्ज हुआ प्रकरण

Bakhtavar Express

Sat, Dec 27, 2025

अमझेरा। अमझेरा गांव में ग्राम पंचायत भवन के भीतर शासकीय कर्मचारियों के साथ मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। संबल योजना के आवेदन को लेकर हुए विवाद में ग्राम पंचायत सचिव और कम्प्यूटर ऑपरेटर के साथ मारपीट की गई। मामले में अमझेरा थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

अमझेरा थाना पुलिस को दी गई शिकायत में ग्राम पंचायत अमझेरा के सचिव गोपाल पिता बालूराम कुमावत, निवासी ग्राम सोनगढ़ ने बताया कि आरोपी निलेश पिता स्वर्गीय रमेश सेप्टा, निवासी नालापुरा अमझेरा, पंचायत भवन पहुंचा और अपने पिता रमेश के संबल योजना आवेदन के ऑनलाइन दर्ज नहीं होने को लेकर सवाल करने लगा। सचिव द्वारा बताया गया कि आरोपी की दादी का बैंक खाता अब तक डीबीटी से लिंक नहीं हुआ है, इसी कारण आवेदन ऑनलाइन नहीं हो पा रहा है।

इसी बात को लेकर आरोपी निलेश सेप्टा ने सचिव के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर आरोपी ने सचिव के साथ मारपीट कर दी। बीच-बचाव के लिए आए कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रदीप सिंह के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। इस दौरान आरोपी ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई और दोनों कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी भी दी।

अमझेरा थाना प्रभारी राजू मकवाना ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें