ब्रेकिंग

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

सूचना

: छड़ावद में महिला का खून से सना हुआ शव मिला, फैली सनसनी, गले पर चाकुओं के निशान, पति फरार,पुलिस जुटी जांच मे जल्द करेगी खुलासा

  राजगढ़। ग्राम छड़ावद में बुधवार देर शाम करीब 5 बजे एक घर मे महिला का खून से सना हुआ शव मिला हैं। राजगढ़ थाना पुलिस द्वारा की गई प्रथम दृष्टया जांच के अनुसार महिला का पति ही आरोपी है, जो मौके से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 5 बजे ग्राम छड़ावद में 35 वर्षीय महिला ज्योति सिसोदिया का शव मिला है। महिला के गले पर चाकुओं के वार है। महिला व उसका पति घर पर ही थे। सुबह बच्चें स्कूल गए थे। जब बच्चे वापस स्कूल से घर आए तब उन्होंने अपनी माँ का शव खून से सना हुआ देखा। जिसके बाद आस पड़ोस के लोगो को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना राजगढ़ थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही राजगढ़ थाना टीआई दीपक सिंह चोहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा महिला के शव को पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर भिजवाया। यहां सुबह महिला के शव का पोस्टमार्टम होगा। वही जिले से पहुंची फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम भी मौके पर पहुंची व घटना की जांच की है। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या उसके पति ने ही कि है, हालांकि पुलिस हर एंगल से घटना की जांच में जुटी हैं। राजगढ़ थाना प्रभारी दीपक सिंह चोहान ने बताया कि ग्राम छड़ावद में महिला का शव मिला हैं। महिला के गले पर चाकुओं के निशान हैं। महिला की हत्या उसी के पति ने की है, जिसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें