ब्रेकिंग

पानी पीने नाले में गई दो भैंसों की करंट की चपेट मे आने से मोत

भाजपा अजजा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वसूनिया का सरदारपुर में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जर्जर स्कूल-छात्रावासों के नवीन भवन की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

सूचना

नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत शा उ मावि अमझेरा में कार्यक्रम का आयोजन : समाज मे अपराध कि जड़ नशा है - टी आई बारिया

Bakhtavar Express

Tue, Jul 15, 2025

अमझेरा । पुलिस अधीक्षक महोदय धार के निर्देशन मे अमझेरा पुलिस थाने के नगर निरीक्षक रविन्द्र कुमार बारिया व उपनिरीक्षक नरबद सिंह ठाकुर के द्वारा शा उ मा विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया । टी आई बारिया द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि समाज में अपराध की जड नशा है ।नशे से होने वाले दुष्प्रभाव से परिवार की आर्थिक प्रगति में बाधा होती है अत:नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत हम सभी को अपने घर परिवार व उसके बाद समाज से करना होगी । नशे के प्रकारों व विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से नशे के प्रभावों को बताया गया ।

छात्र छात्राओं से विद्यालय में आते जाते समय होने वाली परेशानी व किसी भी प्रकार की समस्या के लिए विभिन्न हैल्प लाइन के नंबर भी विद्यार्थियों को बताये गये ।

कार्यक्रम में प्राचार्य राघवेंद्र कमरिया व शिक्षक प्रदीप सिंह पंवार, ने भी संबोधन दिया । अंत में नशा मुक्ति के अभियान संबधी शपथ का वाचन कर छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई गई ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें