ब्रेकिंग

शहीद टीआई दिलीप पुरी की शहादत को नमन करने आ रहे जनप्रतिनिधि ओर अधिकारी परिजनों को बंधाया ढांढस

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

शहीद टी आई दिलीप पुरी के पिता से सी एम ने की चर्चा बोले दुख की घड़ी में पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी हे

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किसानों से चौपाल पर की चर्चा ,किसानों ने बरमंडल क्षेत्र को नर्मदा माही लिंक से जोड़ने की मांग

सूचना

: ओंकारेश्वर दर्शन के लिए जा रहे गुजरात के परिवार से माछलिया घाट में हुई लूट, 35 हजार नगदी समेत सोने के जेवरात ले गए अज्ञात बदमाश, प्रकरण दर्ज कर बदमाशो की तलाश में जुटी पुलिस

Admin

Wed, May 21, 2025
सरदारपुर। इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर माछलिया घाट में गुजरात से ओंकारेश्वर दर्शन करने जा रहे परिवार के साथ अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश 35 हजार रुपये नगदी समेत सोने के जेवरात ले गए। पूरे मामले में राजगढ़ थाना पुलिस में प्रकरण दर्ज कर बदमाशो की तलाश शुरू की दी है। वही घटना की जानकारी मिलते ही सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीपसिंह परिहार, थाना प्रभारी दीपकसिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार ग्राम केशोद जिला जुनागढ़ गुजरात निवासी फरियादी मुकेश अपनी पत्नी रमाबेन, लड़की सोनल, धर्मिष्ठा एवं दामादा विवेक, केयुर व 3 बच्चों के साथ औंकारेश्वर दर्शन के लिए टवेरा गाड़ी से जा रहे थे। मंगलवार-बुधवार दरमियान रात करीबन 01.30 बजे की इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर माछलिया घाट के पहले पुल पर रोड़ पर पड़े पत्थर से अचनाक गाड़ी टकरा कर बंद हो गई। नीचे उतरकर गाड़ी को चेक किया तो पत्थर से टकराने से गाड़ी के इंजिन का चेम्बर फूट गया जिससे रोड़ पर पूरा ऑईल निकल गया। इसी दौरान अचानक 6 बदमाश आए और धर्मिष्ठा के गले की सोने की चैन, कान की सोने की बाली, सोने की अंगुठी व धर्मिष्ठा के पर्स में 35,000 रूपये नगदी व रमाबेन के हाथ के सोने के दो कंगन, कान की बाली एवं गाडी में रखे 5 बेग व मुकेश का मोबाईल लूटकर ले गए। फरियादी मुकेश के अनुसार रमाबेन से कान की बाली खिंचते समय कान में एवं धर्मिष्ठा को गले की चेन खिचने से चोटे आई है। वारदात को अंजाम देने वाले कुछ बदमाशो के हाथों में चाकू थे। पुलिस ने फरियादी मुकेश की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। राजगढ़ थाना प्रभारी दीपकसिंह चौहान ने बताया कि ओंकारेश्वर जा रहे परिवार का वाहन माछलिया घाट में खराब हो जाने के बाद 6 बदमाशो ने वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशो की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर दी गई है। शीघ्र ही बदमाशो को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें