ब्रेकिंग

शहीद टीआई दिलीप पुरी की शहादत को नमन करने आ रहे जनप्रतिनिधि ओर अधिकारी परिजनों को बंधाया ढांढस

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

शहीद टी आई दिलीप पुरी के पिता से सी एम ने की चर्चा बोले दुख की घड़ी में पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी हे

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किसानों से चौपाल पर की चर्चा ,किसानों ने बरमंडल क्षेत्र को नर्मदा माही लिंक से जोड़ने की मांग

सूचना

: मोहनखेड़ा जैन मंदिर के पुजारी का शव मिला 5 दिनों से था लापता,जांच में जुटी पुलिस, परिजनों को हत्या की आशंका

Admin

Wed, Apr 2, 2025
  सरदारपुर। 5 दिनों से लापता ग्राम छड़ावद निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति का शव अहमद फाटे से अमोदीया वाले कच्चे मार्ग पर एक खेत मे मिला है। राहगीरों से मिली सूचना के बाद राजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शव को सिविल अस्पताल सरदारपुर पीएम हेतु भेजा गया हैं। दरअलस ग्राम छड़ावद निवासी 48 वर्षीय केशरसिंह पिता गांगाजी राठौड़ जैन तीर्थ मोहनखेड़ा में जैन मंदिर के पुजारी थे तथा 29 मार्च 2025 को दोपहर से लापता थे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की तथा राजगढ़ थाने पर गुमसुदगी भी दर्ज करवाई थी। वही बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि केशरसिंह का शव राजगढ़ के समीप अमहद फाटा से अमोदिया वाले कच्चे मार्ग पर एक खेत मे पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस तथा मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। केशरसिंह के शव के पास दो पहिया वाहन एक्सएल 100 तथा मोबाइल भी मिला हैं। वही घटना की जानकारी मिलते ही सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीपसिंह परिहार एवं राजगढ़ थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पीएम हेतु सिविल हॉस्पिटल सरदारपुर भेजा है। दो पहिया वाहन सहित अन्य सामग्री का लिए फिंगर प्रिंट - 5 दिन से लापता केशरसिंह का शव मिलने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में समाजजन एकत्रित हो गए। राजगढ़ थाना पुलिस द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया। धार जिले के फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट अमित मीणा ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव के पास मौजूद दो पहिया वाहन एक्सएल -100, मोबाइल सहित अन्य सामग्री से फिंगर प्रिंट लिए। परिजनों को हत्या की आशंका, पुलिस ने शुरु की जांच - मृतक के भतीजे भंवर सिंह राठौड़ ने बताया कि 29 मार्च से यह लापता थे। हमने इनको खोजने के लिए काफी मशक्कत भी की। 30 मार्च को सुबह राजगढ़ थाने पर गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। उन्होंने कहा कि हमें हत्या की आशंका है, पुलिस इस मामले की अच्छे से जांच करें। वही सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीपसिंह परिहार ने कहा कि घटना स्थल का निरीक्षण किया हैं। मृतक पिछले कई वर्षों से मोहनखेड़ा जैन मंदिर के पुजारी थे। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें