ब्रेकिंग

शहीद टीआई दिलीप पुरी की शहादत को नमन करने आ रहे जनप्रतिनिधि ओर अधिकारी परिजनों को बंधाया ढांढस

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

शहीद टी आई दिलीप पुरी के पिता से सी एम ने की चर्चा बोले दुख की घड़ी में पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी हे

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किसानों से चौपाल पर की चर्चा ,किसानों ने बरमंडल क्षेत्र को नर्मदा माही लिंक से जोड़ने की मांग

सूचना

: भगोरिया पर्व कि शुरुआत ,87 मांदल पहुंचे अमझेरा भगोरिया में

Admin

Fri, Mar 7, 2025
 
    • अमझेरा। क्षेत्र मे भगोरिया पर्व कि शुरुआत हो चुकी है। गावों मे लगने वाले सप्ताहिक हाट बाजार के दिन भगोरिया मेले का आयोजन हो रहा है। अमझेरा मे पुलिस थाने के पिछे मैदान मे आसपास के ग्रामीण अंचलो से 87 मांदल दल पहुंचे और मैदान मे घूमकर नृत्य किया। बांसुरी कि तान और मांदल कि थाप हर वर्ग के महिला पुरुषों ने पारम्परिक नृत्य किया। युवतियां आँखो पर चश्मे लगाकर आकर्षक तैयार होकर मेले मे पहुंची।
 
    • मनावर चौराहे से लेकर पुलिस थाने के पिछे मैदान तक बच्चों के खिलोने, पान सहित खाने पिने कि बड़ी संख्या मे दुकाने लगी थी। मैदान मे हि कांग्रेस पार्टी एवं ग्राम पंचायत के द्वारा मंच लगाए गए थे । ग्राम पंचायत के मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेडा, एडवोकेट धर्मेंद्र मंडलोई, राजेंद्र गर्ग, रवि पाठक, भगवानदास खंडेलवाल, शुभम दीक्षित, शिवा मकवाना , विजय दीक्षित आदि ने मांदल दलों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।
   
  • वही कांग्रेस के मंच से नेता प्रतिपक्ष एवं गंधवानी विधायक उमंग सिंगार, विधायक प्रताप ग्रेवाल, मोहन मुकाती, भेरू सिह बड़गोता, सचिन मौलवा, शोकत बाबा, दीपक भायल, रोहित राठौड़ आदि के द्वारा मांदल दलों को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।
   

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें