ब्रेकिंग

शहीद टीआई दिलीप पुरी की शहादत को नमन करने आ रहे जनप्रतिनिधि ओर अधिकारी परिजनों को बंधाया ढांढस

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

शहीद टी आई दिलीप पुरी के पिता से सी एम ने की चर्चा बोले दुख की घड़ी में पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी हे

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किसानों से चौपाल पर की चर्चा ,किसानों ने बरमंडल क्षेत्र को नर्मदा माही लिंक से जोड़ने की मांग

सूचना

आयोजन : धार ज़िले” का प्रथम ध्वज पथक “शिवगर्जना झाँझ डमरू व ध्वज पथक” की वार्षिक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

Bakhtavar Express

Sun, Jul 20, 2025

धार-प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दिनांक 18 अगस्त 2025 ( सोमवार ) को निकलने वाली राजाधिराज बाबा श्री धारनाथ की राजसी सवारी में अपनी अलग ही भूमिका निभाने वाला “धार ज़िले” का प्रथम ध्वज पथक “शिवगर्जना झाँझ डमरू व ध्वज पथक” की इस वर्ष की महत्वपूर्ण बैठक राठौड़ गार्डन में संपन्न हुई।

जिसमें दी गई जानकारी के अनुसार इस वर्ष भी बड़े हर्षोंउल्लास व धूम-धाम से शिवगर्जना अपने राजा बाबा श्री धारनाथ का स्वागत करेगा स्वागत की इस बैला में मुख्य आकर्षण के रूप में 30 पुनेरी ढोल, 10 ताशे, 11 भगवा ध्वज, 5 शंख, 2 तुरही, 50 डमरू व 60 झाँझ ताल से ताल मिलाकर प्रस्तुति देंगे इसी के साथ मुग़द्दल, हजारिया, तलवार, बनेठी, पठे द्वारा हेरतंगेज़ शस्त्रकला प्रदर्शन दिखाया जाएगा।

इस वर्ष विशेष आकर्षण के रूप में धार नगर के इतिहास में पहली बार लेज़र लाइट-शो दिखाया जाएगा।

“बाबा धारनाथ का यही आदेश, एक सा चोला एक सा भेष” के जयघोष के साथ लगभग 250 कार्यकर्ताओं के साथ शिवगर्जना बाबा धारनाथ की राजसी सवारी का हिस्सा बनेगा।

शिवगर्जना द्वारा इस वर्ष एक और पहल के साथ नगर के मुख्य मार्ग पर 2100 भगवा ध्वज से सुसज्जित कर व 8 अलग-अलग स्थानों पर ठंडाई व अन्य पेय पदार्थो का वितरण भी किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें