ब्रेकिंग

पानी पीने नाले में गई दो भैंसों की करंट की चपेट मे आने से मोत

भाजपा अजजा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वसूनिया का सरदारपुर में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जर्जर स्कूल-छात्रावासों के नवीन भवन की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

सूचना

: अभिभाषक संघ द्वारा  विदाई समारोह का आयोजन कर सरदारपुर से स्थानांतरित न्यायाधीशों को  दी विदाई

Admin

Sat, Apr 5, 2025
   
सरदारपुर । सिविल न्यायालय सरदारपुर मे कार्यरत  में कार्यरत न्यायाधीशगण सर्वश्री निरंजन कुमार पांचाल ,राम अवतार पटेल , भूपेंद्र यादव एवं श्रीमती आकांक्षा यादव को उनके अन्यत्र स्थानांतरण होने पर सरदारपुर अभिभाषक संघ  द्वारा विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें समारोह पूर्वक विदाई दी गई । अभिभाषक संघ सरदारपुर द्वारा न्यायाधीशों को शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर विदाई समारोह में स्थानांतरित न्यायाधीश गण ने  संबोधित कर अपने अपने विचार व्यक्त किए अपने संबोधन में उन्होंने सरदारपुर अभिभाषक संघ की प्रशंसा की उन्होंने बताया कि हमारे कार्यकाल में हमने विभिन्न न्यायालयों कइ जगह हमने कार्य किया लेकिन सरदारपुर  जैसा  हमने नहीं देखा । बार और बेंच के  सौहार्दपूर्ण संबंध से 3 वर्ष कार्य करते हुए समय कब व्यतीत हो गया हमें पता ही नहीं चला इस अवसर पर  अभिभाषक संघ अध्यक्ष  कमल किशोर वैष्णव सचिव  दिलीप सिंह भदोरिया सहायक सचिव  ईश्वर लाल पाटीदार ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बिदाई समारोह में अभिभाषक संघ अध्यक्ष  कमल किशोर वैष्णव सचिव दिलीप सिंह भदोरिया सहायक सचिव  ईश्वर लाल पाटीदार  दिग्विजय सिंह राठौर , आजाद अली , संजय सिंह रघुवंशी , अमृतलाल सिसोदिया , दिनेश पाटीदार , सचिन बैरागी , विवेक बैरागी  नितिन शर्मा  विकास वैष्णव  प्रवीण शर्मा  दिलीप वसुनिया  हरिराम मुनिया  अनिल पांडे भूपेंद्र भूरिया श्री गोकुल धाकड़ श्री रवि परमार  मनोज काग  संजय पुरोहित  सुमित चौहान  रविंद्र पवार  विक्रम देवड़ा  अनिल भूरिया  राजेश मारु  विजय मारू आदि अभिभाषक उपस्थित रहे । संचालन  प्रवीण शर्मा ने किया आभार  ईश्वर लाल पाटीदार एडवोकेट ने व्यक्त किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें