ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

: माताजी मंदिर पर नगर परिषद की महिला सफाई कर्मियों को किया मिठाई का वितरण

Admin

Mon, Jan 15, 2024


राजगढ़। मकर संक्रांति के अवसर पर नगर के पांच धाम एक मुकाम माताजी मंदिर पर नगर परिषद की सफाई कर्मियों को मिठाई वितरित की गई। मंदिर के ज्योतिषाचार्य श्री पुरूषोत्तम भारद्वाज, श्रीमती माया भारद्वाज, नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक जैन, श्री मती मोनिका जैन,आनंद बिंदल, नगर परिषद के सफाई प्रभारी सुरेंद्र पाठक आदि की उपस्थिति मे करीब 48 महिला कर्मचारियों को मिठाई वितरित की गई। उपाध्यक्ष श्री जैन ने बताया कि महिलाओं द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है और इनके द्वारा किए जाने वाले कार्य को सम्मान मिलना ही चाहिए।

इस अवसर पर ज्योतिषाचार्य श्री ने कहा कि मातृशक्ति के बिना यह संसार ही अधूरा है। यदि मातृशक्ति कार्यों में संलग्न ना हो तो काम की पूर्णता पर संषय रहता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से महिलाएं घर को साफ-स्वच्छ रखती हैं, उसी तरह शहर की सफाई का मुष्किल काम भी हमारी मातृशक्ति पूरे उत्साह और ईमानदारी से करती हैं।

उपाध्यक्ष जैन ने बताया कि महिला कर्मचारी पूरी शिद्दत के साथ शहर की सफाई का कार्य करतीं हैं। बीमार होने के बावजूद अपने कार्य को प्राथमिकता देते हुए महिलाएं सुबह और शाम में तय जगह पर सफाई के कार्य में संलग्न रहती है। इसी का नतीजा है कि सुबह शहर बिल्कुल साफ नजर आता है।

उपाध्यक्ष जैन ने इस अवसर पर आमजनों से अपील भी की है कि वे खुले में कचरा ना फेंकते हुए कचरा वाहनों में ही कचरे का फेंके ताकि सफाई कर्मियों पर भी काम का ज्यादा बोझ ना आए और शहर स्वच्छता की श्रेणी में एक नई इबारत लिख सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें