ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

: आदिवासी अंचल देदला में मालव माटी में मां सरस्वती के वरद पुत्र संत श्री कमल किशोर जी नागर के मुखारबिंद से होने वाली श्रीमद् भागवत कथा को लेकर विधायक ग्रेवाल एवं ग्राम पटेल के आतिथ्य में हुआ ध्वज पूजन

Admin

Mon, Feb 19, 2024

सरदारपुर। आदिवासी अंचल देदला में मालव माटी में मां सरस्वती के वरद पुत्र संत श्री कमल किशोर जी नागर के मुखारबिंद से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। 28 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन को लेकर जोर-जोर से तैयारी आरंभ कर दी गई है।

श्री वृंदावन धाम गौशाला में आयोजित होने वाली भागवत कथा को लेकर सोमवार को क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल एवं ग्राम पटेल व गौशाला समिति के अध्यक्ष रामकिशन पटेल के आतिथ्य में ध्वज पूजन कर भागवत कथा की तैयारी आरंभ की गई।


आयोजन समिति के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा को लेकर भोजन शाला निर्माण वाहन पार्किंग जलपान व्यवस्था आदि की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित कर जवाबदारिया तय की जा रही है। आदिवासी अंचल देदला में पहली बार संत श्री नागर जी के मुखारविंद से होने वाली श्रीमद् भागवत कथा को लेकर अपार उत्साह देखा जा रहा है। ध्वज पूजन के दौरान बरमंडल खुटपला , बरमखेड़ी बरखेड़ा लाबरिया जोलाना हनुमंत्या कांग,देदला, राजोद आदि गावो से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें