ब्रेकिंग

शहीद टीआई दिलीप पुरी की शहादत को नमन करने आ रहे जनप्रतिनिधि ओर अधिकारी परिजनों को बंधाया ढांढस

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

शहीद टी आई दिलीप पुरी के पिता से सी एम ने की चर्चा बोले दुख की घड़ी में पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी हे

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किसानों से चौपाल पर की चर्चा ,किसानों ने बरमंडल क्षेत्र को नर्मदा माही लिंक से जोड़ने की मांग

सूचना

: बरखेड़ा में श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव व पांच दिवसीय पंच कुंडात्मक महारूद्र महायज्ञ महोत्सव कलश यात्रा के साथ हुआ आरंभ

Admin

Wed, May 21, 2025
  बरमंडल । समीपस्थ ग्राम बरखेड़ा में श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव व पांच दिवसीय पंच कुंडात्मक महारूद्र महायज्ञ महोत्सव 21 मई बुधवार से भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। बैंड बाजे की धुन धार्मिक भजनों पर युवा नृत्य करते हुए कलश यात्रा की अगवानी कर रहे थे। बड़ी संख्या में मातृ शक्ति सिर पर कलश धारण किए हुए चल रही थी। ग्राम के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए यात्रा आयोजन स्थल श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यज्ञाचार्य पंडित उमेश दुबे के आचार्यत्व में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महामहोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। प्रथम दिन श्री गणेश पूजन , कलश यात्रा , मंडप पूजन , देव पूजन , अग्निस्थापना के पश्चात फलाधिवास संस्कार संपन्न किए गए दूसरे दिन दैनिक पूजन , हवन , पुष्पाधिवास , फलाधिवास संस्कार , तीसरे दिन दैनिक पूजन , हवन , धान्याधिवास संस्कार संपन्न , चौथे दिन दैनिक पूजन , हवन , स्नपनकर्म , भगवान पीपलेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण के पश्चात शय्याधिवास संस्कार के साथ पांचवें दिन दैनिक पूजन , मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा , गंगाजल , हवन पूर्णाहुति , महाआरती के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन रात्रि में धार्मिक आयोजन भी किए जाएंगे साथ ही कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें