ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

तहसील पत्रकार संघ बदनावर के "अपने माथुर साहब" का आयोजन कल, : स्मारिका विमोचन, पत्रकार अलंकरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह होगा संपन्न

Bakhtavar Express

Wed, Jan 28, 2026

बदनावर। तहसील पत्रकार संघ बदनावर द्वारा आयोजित पत्रकार अलंकरण प्रतिभा सम्मान एवं स्मारिका विमोचन गुरुवार को संपन्न होगा। हिंदी पत्रकारिता के सर्वश्रेष्ठ संपादक मूर्धन्य पत्रकार स्वर्गीय राजेंद्र माथुर की स्मृति में प्रकाशित स्मारिका अपने माथुर साहब का विमोचन बदनावर में होगा। आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बदनावर विधायक भंवर सिंह शेखावत उपस्थित होंगे।अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव करेंगे। पत्रकारों को मार्गदर्शन देने के लिए वरिष्ठ पत्रकार एवं बंसल न्यूज़ मप्र. छ.ग. प्रमुख शरद द्विवेदी भोपाल विशेष वक्ता के रूप में मौजूद होंगे। संगठन के अध्यक्ष गोवर्धन सिंह डोडिया ने बताया की इस आयोजन में विशेष अतिथि के रूप में धार भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती, जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी, धार जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष पंडित छोटू शास्त्री, पूर्व राज्य मंत्री राजेश अग्रवाल, बदनावर नगर पंचायत अध्यक्ष मिना शेखर यादव, बदनावर जनपद पंचायत अध्यक्ष आशा कुंवर डॉ. प्रहलाद सिंह सोलंकी पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी आदि मंचासीन होंगे। तहसील पत्रकार संघ का यह आयोजन गुरुवार को बदनावर के चंद्रलीला पैलेस में सुबह साढ़े 11 बजे संपन्न होगा संगठन का यह चौथा आयोजन है। इसके पूर्व संपन्न हुए आयोजन में देश के ख्यात पत्रकार एवं राज्यसभा टीवी के संपादक राजेश बादल, जयराम शुक्ल, आज तक के जेपी दीवान, इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी, वूमन्स प्रेस क्लब की प्रदेश अध्यक्ष शीतल राय सहित अनेक पत्रकार जगत की हस्तियां शामिल हो चुकी है।

आयोजन को लेकर संपूर्ण तैयारियां पूर्ण हो चुकी है।

जानकारी तहसील पत्रकार संघ के संरक्षक पंकज गुजराती एवं सचिव कमलेश राव पंवार ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें