ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

: परमपिता के कार्य को करने के लिए सैनिक बनना पडता है--- सिसोदिया

Admin

Fri, Dec 15, 2023


राजोद। समय के अनुसार अपने आप को बदलना होगा। गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। रूडीवादी को त्यागना होगा।गायत्री माता को जीवन में आत्मसात करना होगा।परम पिता के कार्य को करने के लिए सैनिक बनना पडता है उक्त उद्गगार शांतिकुंज. पीठ टोली के मोहन सिह सिसोदिया ने समीप के ग्राम आनंदखेडी मे चल रहे शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा साधना सवंर्धन वर्ष के अन्तर्गत आयोजित पंचकुण्डीय महायज्ञ के दौरान कहे । सिसोदिया ने कहा कि प्रजा अवतार पर विस्तार से बताया। हमे निर्मल बनना है।गुरु की शरण मे सब बराबर है।

परम पूज्य गुरूदेव श्रीराम शर्मा के जीवन पर प्रकाश डाला। गुरूवर दया के सागर तेरा दर जगत से न्यारा। गुरु परमंपरा का निर्वहन होना चाहिए। पवित्राता हमे महान बनाती है।हमे सुख शांति चाहिए हमें पवित्रता होना चाहिए।मस्तक पर प्रतिदिन चंदन लगाना चाहिए।
रात्रि मे यज्ञस्थल पर दीप यज्ञ का आयोजन हुआ।शुक्रवार को तीन दिवसीय मंत्रोच्चारण के साथ महायज्ञ की पुर्णाहुति हुई ।

इसके बाद आयोजन स्थल पर जनेऊ संस्कार हुआ जिसमें गांव के 27 युवाओं ने जनेऊ धारण की। महाआरती कर प्रसाद बाटा गया बडी संख्या में लोग शामिल हुए। आयोजक धाकड युवा संघ था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें