ब्रेकिंग

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

सूचना

: नियमों को धता बताकर साहब कर रहें मनमानी, रिटायरमेंट में चंद माह बचे लेकिन साहब मूल विभाग में जाने को तैयार नहीं ?,सत्ता से जुड़े लोग साहब की रवानगी को लेकर बुलंद कर चुके आवाज

Admin

Thu, May 22, 2025
  सरदारपुर। सरदारपुर तहसील मुख्यालय पर इन दिनो एक विभाग प्रमुख की चर्चा खुब हो रही है। बताया जा रहा है की साहब चंद महीनों के बाद अपनी शासकीय सेवा पुर्ण कर सेवानिवृत्त हो जाएंगे। लेकिन साहब वर्तमान में जिस विभाग में पदस्थ है वह उनका मूल विभाग है ही नही। सूत्रों की माने तो साहब का मूल विभाग शिक्षा से संबंधित है और साहब के जिम्मे युवाओ को शिक्षित करने की बागडोर थी। लेकिन साहब ने जुगाड कर मलाईदार विभाग में अपनी प्रतिनियुक्ति करवा ली। इतना ही नही इस विभाग में साहब ने अच्छा खासा लाभ कमाया क्योंकि साहब के पास एक नहीं 2 स्थानों का प्रभार है। सूत्रों की माने तो सेवानिवृत्ति के दो से तीन माह पहले शासकीय सेवक को अपने मुल विभाग में जाना अनिवार्य होता है ताकी सेवानिवृत्त के पहले सारी कागजी कार्यवाही पूर्ण की जा सके। लेकिन साहब है की मान ही नही रहे है। सुत्र बताते है की साहब के विभाग में जल्द ही अच्छी खासी राशी आने वाली है और साहब भी चाहते है की रिटायरमेंट से पहले जितना माल बटोरना है बटोर लेते है। हालांकि सत्ताधारी दल के लोग साहब की हकीकत जान चुके है। क्योंकि साहब के कारण सरकार की बदनामी जो हो रही है। ऐसे मे सत्ता से जुडे लोग चाह रहे है की जल्द से जल्द साहब की विदाई हो जाए। रिटायर वाले चंद महीने किसने देखे...! अब देखना यह लाज़मी होगा कि साहब सरदारपुर से ही रिटायरमेंट लेते है या फिर अपने मुल विभाग मे आमद देते है ?

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें