ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

कन्या बालिका छात्रावास : राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार का हुआ आयोजन

Bakhtavar Express

Tue, Jan 27, 2026

सरदारपुर। कन्या बालिका छात्रावास में राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार आयोजित किया गया । सेमिनार को जिला जज व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तहसील सचिव हेमंत यादव ने संबोधित किया उन्होंने बताया कि बालिकाओं के शैक्षणिक विकास में अल्पायु में उनका विवाह कर देना सबसे बड़ी बाधा है इससे बालिकाओं के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता है बालिकाओं को अपने जीवन में आने वाली बाधाओं पर ध्यान देना चाहिए । इस अवसर पर अभिभाषक संघ अध्यक्ष कमल किशोर वैष्णव ने भी सेमिनार को संबोधित कर बालिकाओं के शैक्षणिक व मानसिक विकास में आने वाली बाधाओ पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर कन्या छात्रावास की काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी। शिविर में न्यायालय के नाजिर जगदीश किरार गोलू सेन छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती किरण बाला मिनारे व शिक्षक श्री मिनारे उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें