ब्रेकिंग

पानी पीने नाले में गई दो भैंसों की करंट की चपेट मे आने से मोत

भाजपा अजजा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वसूनिया का सरदारपुर में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जर्जर स्कूल-छात्रावासों के नवीन भवन की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

सूचना

: पौधरोपण के साथ वृक्ष बनने तक करे सुरक्षा तभी प्रदूषण व ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से मिलेगी निजात- रेंजर सोलंकी,वन अमले ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया,पौधरोपण कर सुरक्षा का लिया संकल्प

Admin

Thu, Jun 5, 2025
सरदारपुर। वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए वन स्टाफ द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया । वनमंडलाधिकारी  अशोक सोलंकी के निर्देशन में वन विभाग के परिसर में स्टाफ द्वारा पौधारोपण किया गया। उप वनमंडलाधिकारी  संतोष कुमार रनशोरे द्वारा स्टाफ को वनो की सुरक्षा की शपथ दिलाई गई एवं वानिकी क्षेत्र ईमलीपाडा में वर्ष 2025-26 में किए जाने वाले पौधा रोपण कार्य का शुभारंभ त्रिवेणी का पौधों को लगाकर किया गया।
 
इस अवसर पर वन परिक्षेत्र सरदारपुर के कक्ष क्रमांक 382 मालपुरिया के जंगलो की विगत 20 वर्षो से सुरक्षा करने वाले सुरक्षा श्रमिकों मोहन एवं  खेलसिंह को प्रोत्साहन स्वरूप आधारभूत सामग्री कम्बल, रेनकोट, विंटर कोट, जुते, क्राकरी आदि सरदारपुर के रेंजर डा. शैलेंद्र सोलंकी द्वारा वितरित की गई। दोनो सुरक्षा श्रमिकों के प्रयास से वनक्षेत्र में तेंदुआ, लकड़बग्घा, सेही, अजगर एवं विभिन्न वनस्पति जैसे सफेद खेर, कस्टार, सागोन, शिशम एवं बांस का संरक्षण संभव हुआ है। रेंजर द्वारा बताया गया की पौधों के रोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल व सुरक्षा वृक्ष बनने तक किया जाना आवश्यक है तभी प्रदूषण एवं ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से निपटा जा सकेगा। इस दौरान वन परिक्षेत्राधिकारी कुक्षी होशियार सिंह कन्नौजे,जोगडसिंह जमरा,विक्रमसिंह निनामा,अनिल कटारा,अकरम सिंह भुरिया,सुरेश निनामा,राकेश श्रीवास्तव,कलीम खाॅन,प्रकाश बामनिया,कुंवर सिंह आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें