ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

: 16 दिसंबर से निकलने वाली विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर एसडीएम ने ली विभाग प्रमुखों की बैठक,यात्रा के उद्देश्य की जानकारी देकर दिये आवश्यक निर्देश

Admin

Tue, Dec 12, 2023

सरदारपुर। केंद्र सरकार की योजना का लाभ जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर प्रदेश मे विकसीत भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 16 दिसंबर से 26 जनवरी तक होगा। यात्रा के आयोजन को लेकर प्रशासनिक बैठको को दौर आरंभ हो चुका है। मंगलवार को तहसील मुख्यालय सरदारपुर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राहुल चौहान ने एसडीएम कार्यालय के सभागार मे सभी विभाग प्रमुखों की बैठक लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे मे जानकारी से अवगत कराया।


भारत सरकार एवं राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिये प्रतिबद्ध है की प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुॅचे। इसी उद्देश्य को लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन हो रहा है। जिसमे आयुष्मान भारत,पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना,पीएम आवास,पीएम उज्जवला,अटल पेंशन योजना,किसान क्रेडिट कार्ड,पीएम स्वनिधी योजना,पीएम विश्वकर्मा योजना,पीएम मुद्रा लोन योजना सहित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र मे संचालित हो रही ऐसी सभी योजनाओ पर फोकस किया जायेगा।


यात्रा के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन होगा। कार्यक्रम आयोजित कर शिविर लगाये जायेगे वही इस पूरे आयोजन को लेकर जिला स्तरीय नगरीय निकाय स्तरीय,जनपद पंचायत स्तरीय एवं ग्राम पंचायत स्तरीय  समितियों को भी गठन किया गया है। आयोजन की मानीटरिग भी की जाएगी तथा योजना से वंचित हितग्राहियों के आवेदन लेकर उन्हें लाभ दिलाया जायेगा। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें