ब्रेकिंग

शहीद टीआई दिलीप पुरी की शहादत को नमन करने आ रहे जनप्रतिनिधि ओर अधिकारी परिजनों को बंधाया ढांढस

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

शहीद टी आई दिलीप पुरी के पिता से सी एम ने की चर्चा बोले दुख की घड़ी में पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी हे

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किसानों से चौपाल पर की चर्चा ,किसानों ने बरमंडल क्षेत्र को नर्मदा माही लिंक से जोड़ने की मांग

सूचना

: तेंदुए के शावकों की खोजबीन में वन विभाग के अमले ने 3 घंटे की सर्चिंग, जंगली बिल्ली के निकले शावक

Admin

Mon, Mar 24, 2025
अमझेरा। अमझेरा के मेस्को डैम के समीप सतीश केरिया के खेत में सोमवार को दोपहर में 2 बजे के लगभग तीन शावक दिखाई दिए हैं। जो तेंदुए जैसे दिखाई दे रहे थे। जिसकी वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई है। खेत में शावको की सूचना मिलने पर करीब तीन घंटे तक वन विभाग के अधिकारियों ने खेत में सर्चिंग की जिसमें शावकों के पास से जंगली बिल्ली भागती हुई दिखाई दी। जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने पास में जाकर देखा तो वे जंगली बिल्ली के बच्चे दिखाई दिए। वन विभाग के प्रताप गोयल ने बताया कि अब से कुछ देर पहले चरी के खेत से जंगली बिल्ली बच्चों को दूध पिलाकर निकली हे। उसके बाद हम लोग उस जगह पर गए जहां पर बच्चे थे । सर्चिंग में वन विभाग के डिप्टी सर जोगड़ सिंग जमरा ,राकेश दामके वनरक्षक,प्रतापसिंह गोयल वनरक्षक अमित मालवीय वनरक्षक रमेश भूरिया सुरक्षा श्रमिक,वनपाल अनिल कटारे ,मनीषपाल सिंह राठौर वनरक्षक आदि थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें