ब्रेकिंग

पानी पीने नाले में गई दो भैंसों की करंट की चपेट मे आने से मोत

भाजपा अजजा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वसूनिया का सरदारपुर में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जर्जर स्कूल-छात्रावासों के नवीन भवन की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

सूचना

वानिकी कार्य को रोकने पर वन विभाग की बड़ी कारवाई : वन सीमा सुरक्षा सप्ताह में वन परिक्षेत्र सरदारपुर के अमले द्वारा 2 ट्रैक्टर जप्त कर की कारवाई

Bakhtavar Express

Tue, Jun 17, 2025

सरदारपुर। वनमंडलाधिकारी धार अशोक सोलंकी व उपवनमंडलाधिकारी सरदारपुर संतोष कुमार रनशोरे के मार्गदर्शन में वन अमले द्वारा वन अपराध के प्रकरण में 2 ट्रैक्टर जप्त कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया जाकर कार्यवाही की गई। वन विभाग द्वारा सम्पूर्ण म.प्र. में वन क्षेत्र की सीमाओं की सुरक्षा, अतिक्रमण के प्रयास, वन अपराधों की रोकथाम हेतू व्यापक स्तार पर सीमा सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। रेंजर डा. शैलेन्द्र सोलंकी द्वारा बताया गया की बदनावर वनक्षेत्र में विशेष टीम गठित कर 24 घण्टे वन क्षेत्र की सुरक्षा की जा रही है। इसी के प्रयास स्वरूप वन अपराध में 2 ट्रैक्टर जप्ती की कार्यवाही की गई।

विगत दिवस ग्राम शेरगढ के पास वन विभाग को कलेक्टर धार के आदेश से वैकल्पिक वृक्षारोपण हेतु आवंटित शासकीय भुमि पर विभागीय अमले द्वारा वानिकी कार्य करवाया जा रहा था। इस दरमियान कुछ लोगो द्वारा वन अमले को कार्य करने से रोका गया एवं धमकी देकर श्रमिकों को भगा दिया गया। उक्त की शिकायत स्थानीय थाने में की गई एवं जिला टास्क फोर्स को कार्यवाही हेतू लेख किया गया। जल्द ही प्रभावी कार्यवाही की जावेगी। दोनो ट्रैक्टर की जप्ती कार्यवाही में विशेष योगदान विक्रमसिंह निनामा परिक्षेत्र सहायक बदनावर व राजेश गुंजाल बीटगार्ड राजोद का रहा। उक्त जप्ती कार्यवाही में विजय भुरिया वनरक्षक, निरज सोनी वनरक्षक, दरबार अंतरसिंह सुरक्षा श्रमिक, नेमाजी सुरक्षा श्रमिक का सहयोग रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें