ब्रेकिंग

पानी पीने नाले में गई दो भैंसों की करंट की चपेट मे आने से मोत

भाजपा अजजा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वसूनिया का सरदारपुर में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जर्जर स्कूल-छात्रावासों के नवीन भवन की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

सूचना

शासकीय संदीपनी विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन : विद्यार्थियों के लिए अनुशासन एक अहम विषय - जिला न्यायाधीश यादव

Bakhtavar Express

Thu, Jul 17, 2025

सरदारपुर। विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर अपनी पढ़ाई लिखाई करना चाहिए विद्यार्थियों के लिए अनुशासन एक अहम विषय है अनुशासित रूप से पढ़ाई लिखाई कर विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है उक्त विचार जिला न्यायाधीश हेमंत यादव ने शासकीय संदीपनी विद्यालय सरदारपुर में पौधारोपण एवं विधिक साक्षरता शिविर के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही। जिला न्यायाधीश श्री यादव ने विधिक साक्षरता शिविर में विधि के बारे में जानकारी दी एवं विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर पढ़ाई लिखाई करने का आव्हान किया । उन्होंने बताया कि आज के युग में भले ही मोबाइल पढ़ाई लिखाई में भी आवश्यक अंग हो गया है किंतु मोबाइल को सिर्फ पढ़ाई लिखाई और ज्ञानार्जन तक ही सीमित रखना चाहिए अनावश्यक मोबाइल पर व्यस्त रहने से विद्यार्थियों का कीमती समय बर्बाद हो जाता है वह अपने लक्ष्य से भटक जाता है एवं अनावश्यक कार्यों की और चला जाता है ।

विधिक साक्षरता शिविर में जिला जज अब्दुल्ला अहमद खान अभिभाषक संघ अध्यक्ष कमल किशोर वैष्णव अभिभाषक संघ सचिव दिलीप सिंह भदोरिया ने भाग लिया । विधिक साक्षरता शिविर के पूर्व विद्यालय में सभी अतिथियो ओर शिक्षकों ने पौधारोपण किया। शिविर में विद्यालय परिवार के शिरीन कुरैशी , शांतिलाल वसुनिया , मोनू शिवहरे रजनी मालवीय गजेन्द्र धाकड़ बृजेश चौरसिया तथा विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया । शिविर का संचालन डॉक्टर शिरीन कुरैशी ने किया व आभार शांतिलाल वसुनिया माना।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें