ब्रेकिंग

शहीद टीआई दिलीप पुरी की शहादत को नमन करने आ रहे जनप्रतिनिधि ओर अधिकारी परिजनों को बंधाया ढांढस

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

शहीद टी आई दिलीप पुरी के पिता से सी एम ने की चर्चा बोले दुख की घड़ी में पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी हे

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किसानों से चौपाल पर की चर्चा ,किसानों ने बरमंडल क्षेत्र को नर्मदा माही लिंक से जोड़ने की मांग

सूचना

Carim : साप्ताहिक हाट बाजार मे लगातार हो रही चोरी कि घटना,व्यापारी संघ मे आक्रोश, ज्ञापन सोपा

Bakhtavar Express

Sat, Aug 2, 2025

अमझेरा। नगर मे शुक्रवार को लगने वाले सप्ताहिक हाट मे लगातार पेसो कि चोरी एवं चेन लूटने कि घटना के विरोध मे व्यापारी संघ द्वारा थाना प्रभारी को बस स्टेण्ड पर ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन का वाचन करते हुए व्यापारी संघ के गोपाल सोनी ने बताया कि नगर मे शुक्रवार को लगने वाले सप्ताहिक हाट बाजार मे लगातार पैसे चोरी एवं चेन स्नेचिंग कि घटना बढ़ती जा रही है। साथ ही दुकानों के बाहर रखा समान भी चोरी हो रहा है

जिससे ग्रामीणों मे भय का माहौल है। चोरी का यह कोई गिरोह है जो सप्ताहिक हाट के दिन ही सक्रिय होता है। आने वाले समय मे रक्षा बंधन का पर्व है जिसके चलते बाजार मे अधिक भिड़ रहेगी। उक्त गिरोह को पकडकर कड़ी कार्यवाही कि जाए। इस दौरान व्यापारी संघ अध्यक्ष भगवानदास खंडेलवाल, सरपंच प्रतिनिधि, शिवा मकवाना, चांद सिद्दीकी, सफदर भाई बोहरा, दिनेश महेश्वरी, हेमंत शर्मा, अंशुल खंडेलवाल आदि अन्य मौजूद थे। इस संबंध मे थाना प्रभारी राजू मकवाना ने बताया कि व्यापारियों द्वारा ज्ञापन सोपा है। आने वाले हाट बाजार मे पुलिस कि ड्यूटी लगाकर लूट करने वाले गिरोह को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें