ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

: विवेकानंद जयंती पर हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन

Admin

Fri, Jan 12, 2024


राजगढ़। विवेकानंद जयंती पर शुक्रवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ़  में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन हुआ ।  संस्था के योगाचार्य  अश्विनी कुमार दीक्षित विकासखंड योग प्रभारी सरदारपुर ने बताया कि स्वामी विवेकानंद  की जन्म जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाते हुए सामूहिक सूर्य नमस्कार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ धार में हुआ जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक जैन  सीएमओ सुरेंद्र कुमार पवार   प्राचार्य एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरदारपुर सुनील कुमार ओस्तवाल विशेष अतिथि के रूप में रहे मौजूद ।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का किया विधिवत्त शुभारंभ। सामूहिक सूर्य नमस्कार में विद्यालय की कक्षा छठी से 12वीं तक की 350 छात्राओं , स्कूल स्टाफ के साथ-साथ मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि एवं नगर के गणमान्य नागरिक / अधिकारी कर्मचारीयो ने किया सूर्य नमस्कार। इस अवसर पर संस्था की सुश्री निक्की राठौड़ माध्यमिक शिक्षक के द्वारा समस्त छात्राओं को बिस्किट का वितरण किया गया ।

इस अवसर पर श्रीमती संगीता पाठक वरिष्ठ अध्यापक,  नवदीप शर्मा वरिष्ठ अध्यापक,  भारत सिंह चौहान वरिष्ठ अध्यापक,  दीपक वानिया मा. शि. श्री महेश चौहान माध्यमिक शिक्षक,  अनिल बामनिया प्राथमिक शिक्षक का सराहनी सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन एवं योग कार्यक्रम का प्रदर्शन  अश्विनी दीक्षित ने किया एवं आभार प्रदर्शन श विष्णु रघुवंशी वरिष्ठ अध्यापक ने माना। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें