ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

अतिक्रमण हटाने को लेकर जनसुनवाई मे दिया था आवेदन हुुई सुनवाई : व्यवसाई दोबारा सड़क पर सामान ना रखे, अन्यथा हमें कार्यवाही के लिए बाध्य होना पड़ेगा -पीड़ियार

Bakhtavar Express

Thu, Jul 10, 2025

नागदा (धार)।* व्यवसाई दोबारा सड़क पर सामान या किसी भी प्रकार की सामग्री ना रखे, अन्यथा हमें कार्यवाही के लिए बाध्य होना पड़ेगा। आपके द्वारा किये जा रहे अतिक्रमण से दिनभर आवाजाही मे बड़ी परेशानी होती है व जाम जैसी स्थिति निर्मित ना हो, उसके लिए व्यापारी सहयोग करें। निर्देश देते हुए उक्त बातें नागदा बस स्टेण्ड सर्विस रोड़ से मण्डी रोड़ तक के बेतहाशा हो रहे अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार सुनील पीड़ियार ने कही। अतिक्रमण हटाने को लेकर ग्रामीणों द्वारा नागदा जनसुनवाई में 10 जून को आवेदन दिया था, वहीं ग्राम पंचायत द्वारा व्यापारियों को दुकान के बाहर अपने सामान हटाने को लेकर नोटिस जारी किये थे, लेकिन नोटिस के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाये जाने की दशा में कार्यवाही की गई। सुबह से ही नायब तहसीलदार सुनील पीड़ियार, कानवन थाना प्रभारी अभय नेमा, पटवारी, कोटवार के साथ ही कानवन पुलिस दल-बल के साथ पहुँची।

अतिक्रमण हटाने के दौरान कई व्यवसाई अधिकारियों से नोक-झोंक करते दिखे। जिन्हें समझाईश देते हुए सामान हटवाया गया। अतिक्रमण की कार्यवाही को देखते ही सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। कई लोग अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान खुश दिखे। जैसे ही सर्विस रोड़ पर कार्यवाही शुरू हुई, मण्डी रोड़ के कई व्यवसाई तत्काल अपना सामान हटाते दिखे। ज्ञात हो कि नागदा बस स्टेण्ड से सर्विस रोड़ नागदा पहुँच मार्ग के दोनो ओर व्यापारियों द्वारा अपनी दुकान के बाहर सामान व दुकान के बोर्ड सड़क से सटाकर रखकर अतिक्रमण किया जा रहा है। जिससे रोड़ सकड़ा होने से दिनभर मुख्य सड़क पर जाम जैसे हालात निर्मित होते थे। कार्यवाही के दौरान नागदा सरपंच पन्नालाल कोली, सचिव नित्यानंद उपाध्याय, सहायक सचिव जितेन्द्रसिंह राठौर, पंचायतकर्मी कैलाश चैहान व 10 से अधिक पटवारी, महिला पुलिसकर्मी, नायब तहसील एवं थाना प्रभारी के साथ दिखे। नायब तहसीलदार सुनील पीड़ियार ने पंचायत सचिव उपाध्याय को निर्देशित किया कि दोबारा कोई व्यवसाई सामान रखकर सड़क अवरूद्ध करने की कोशिश करे तो तत्काल सामान जब्त किया जाये, ताकि आगे से जाम जैसे हालात ना बने।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें