ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

: सहायक आयुक्त बृजकांत शुक्ला ने महाराव बख्तावरसिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

Admin

Sat, Dec 23, 2023

अमझेरा - नगर के महाराव बख्तावरसिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में  जनजाति  कार्य विभाग सहायक आयुक्त बृजकांत शुक्ला द्वारा औचक निरीक्षण किया गया जिसके अंतर्गत विद्यालय में उपस्तिथि छात्र छात्राओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि आप सभी विद्यार्थियों को अपना स्वर्णिम भविष्य बनाना है जिसके लिए आप अच्छी तरह से पढ़ाई करके अच्छे प्रतिशत बनाओ 10 वी और 12 वी की बोर्ड परीक्षा जल्द ही प्रारंभ होने जा रही है आप सभी को मैं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूँ बोर्ड परीक्षा की तैयारियो के मद्देनजर रखते हुए सभी संकायो के छात्र छात्राओ से बातचीत कर अर्द्धवार्षिक परीक्षा परीणाम में बच्चो की प्रगति हेतु निदानात्मक कक्षाओ मे सभी बच्चो से अनिवार्य उपस्थिति की बात कही साथ ही छात्र छात्राओ से रसायन, भौतिक विज्ञान विषय के अध्ययन पर प्रश्नोत्तर भी पुछे जिससे सहायक आयुक्त संतुष्ट हुवे विद्यार्थियों को विषयवार दी गई सामग्री का प्रतिदिन अध्ययन कराने का निर्देश दिया साथ ही अध्यन में आ रही कठिनाइयों को शिक्षको को बताकर हल की जाए प्राचार्य आर पी दोहरे ने विद्यालय की विभीन्न गतिविधियों के विषय मे जानकारी दी इस अवसर पर समस्त विद्यालय शिक्षक मौजूद रहे !

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें