ब्रेकिंग

शहीद टीआई दिलीप पुरी की शहादत को नमन करने आ रहे जनप्रतिनिधि ओर अधिकारी परिजनों को बंधाया ढांढस

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

शहीद टी आई दिलीप पुरी के पिता से सी एम ने की चर्चा बोले दुख की घड़ी में पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी हे

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किसानों से चौपाल पर की चर्चा ,किसानों ने बरमंडल क्षेत्र को नर्मदा माही लिंक से जोड़ने की मांग

सूचना

: एम.पी. ट्रांसको के 3878 आउटसोर्स कर्मियों के बनाये गये आयुष्मान कार्ड

Admin

Tue, Mar 18, 2025
  भोपाल। भारत सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी में कार्य कर रहे पात्र आउटसोर्स कर्मियों के भारी संख्या में आयुष्मान कार्ड बनवाये जा रहें है। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि भारत सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना का मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी में प्रभावी क्रियान्वयन किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि विभिन्न सबस्टेशनों और लाइन मेंटेनेन्स में कार्य करने वाले 5919 आउटसोर्स कर्मियों में से इस योजना के लिये पात्र 3878 कर्मियों के आयुष्मान कार्ड बनवाकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई है। सबस्टेशनों और ट्रांसमिशन लाइनों में जोखिम का कार्य करने वाले कर्मियों के लिये यह कर्मचारी राज्य बीमा निगम की स्वास्थ्य योजना के अतिरिक्त है। इसके अलावा आउटसोर्स कान्ट्रेक्टर्स द्वारा भी किसी बीमा कंपनी, बैंक या पोस्ट ऑफिस के माध्यम से 5 लाख का जोखिम बीमा एम.पी. ट्रांसको की शर्तो व अनुबंध के अनुसार कराया जाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें