ब्रेकिंग

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

सूचना

: मतदान के लिये 12 घंटे शेष,273 बूथों पर पहुंचे दल,सवा दो लाख मतदाता चुनेंगे अपना MLA,15 आदर्श एवं 10 पिंक मतदान केंद्र बने पूरी विधानसभा मे, चाक-चौबंद व्यवस्था को लेकर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर

Admin

Thu, Nov 16, 2023

सरदारपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर अब मतदान को कुछ ही घंटे शेष है। मतदान को लेकर सरदारपुर में प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। श्री राजेंद्रसूरी शासकीय महाविद्यालय सरदारपुर-राजगढ़ परिसर से सामग्री का वितरण कर मतदान दलों को रिटर्निंग अधिकारी राहुल चौहान के मार्गदर्शन मे अपने गंतव्य की और रवाना किया गया।



रिटर्निंग अधिकारी राहुल चौहान ने बताया की इस बार हमने मतदान सामग्री वितरण की नई व्यवस्था की गई थी। जिसके चलते कहीं परेशानी का सामना नहीं हुआ।सेक्टर वाईज टेबल लगाकर सामग्री वितरण की गई। रिटर्निंग अधिकारी चौहान ने बताया की सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में 273 मतदान केंद्र पर 2 लाख 25 हजार 555 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। जिनमे पुरूष मतदाता 1 लाख 12 हजार 3 व महिला मतदाता 1 लाख 13 हजार 548 है तथा अन्य मतदाता 4 है।

रिटर्निंग अधिकारी राहुल चौहान ने बताया इस बार सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में 15 आदर्श मतदान केंद्र बनाये गए है। वही 10 पिंक मतदान केंद्र बनाये गये है। जिनमे शहरी क्षेत्र मे राजगढ मे 2 व एक मतदान केंद्र सरदारपुर में बनाया गया है। वही बाकी 7 मतदान केंद्र ग्रामीण अंचलो मे बनाये गये है।

शांतिपूर्ण मतदान के लिये पुलिस एवं प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था है। पुलिस दल एवं प्रशासनिक अधिकारी सत्त विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति पर निगाह रखे हुए है। वही संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त बल की तैनाती भी की गई है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें