ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: चुनावी डयूटी मै आई सीआरपीएफ की महिला अधिकारियों का राजोद मे सम्मान कर दी शानदार विदाई,सम्मान से भावुक होकर ऑखो मे आ गये आंसु,संब इंस्पेक्टर प्रधान बोली 30 साल की सेवा में ऐसा सम्मान पहली बार मिला

Admin

Sat, Nov 18, 2023

राजोद । विधानसभा चुनाव इस बार कई मायनो मे खास था। चुनाव आयोग ने जहां नये नियमों के साथ चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई। वही पुलिस एवं प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था के चलते पूरा चुनावी कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से निपट गया। मतदान के दौरान इस बार तहसील क्षेत्र मे जहां सीआरपीएफ की महिला  बटालियन भी आई थी।

राजोद एवं आसपास के अंचलो मे जहा अधिकांश मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा इन्ही महिला अधिकारियों के हाथो मे था। राजोद मे 4 मतदान केंद्रों पर महिला सब इंस्पेक्टर सविता प्रधान 135 बी एन/सी आर पी एफ एवं उनकी सात अन्य साथियों ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था संभाली। जब वे यहा से विदाई ले रही थी तो पंचायत के  सचिव व सहायक सचिव ने आंनगवाडी कार्यकर्ताओ के साथ उन्हे ऐसी विदाई दी की वै भावुक हो गई। सब इंस्पेक्टर सविता प्रधान की आंखो मे तो आँसू आ गये।


पंचायत के सहायक सचिव प्रकाश परमार ने बताया की सीआरपीएफ की इन महिला अधिकारियों ने दो दिन तक पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाली हमारा भी फर्ज बनता है की उन्हें पूरा मान सम्मान थी। और हमारे देश मे अतिथि देवो भवः की परंपरा उसका भी हमने निर्वहन किया। सभी महिला अधिकारियों का पुष्पहार पहनाकर एवं उन्हें उपहार देकर शानदार विदाई दी। इस अवसर पर पंचायत सचिव तुलसीदास बैरागी,सहायक सचिव प्रकाश परमार,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


स्वागत से अभिभूत सब इंस्पेक्टर सविता प्रधान जो की तमिलनाडु से आई थी उन्होंने बताया कि 30 वर्ष की सेवा मे उन्होने ऐसा सम्मान नहीं देखा। सविता प्रधान ने बताया की उन्होने कई चुनाव मे देश के अलग-अलग राज्यों मे सेवाएं  दी लेकिन आगमन एंव विदाई के समय जो स्वागत हमे राजोद मे मिला वह कहीं पर भी नहीं मिला। यहा के लोगों ने एक परिवार के तरह हमारा ध्यान रखा जिसके लिये हम इनके आभारी है।

-

ReplyForward

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें