ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

सरदारपुर : सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

Bakhtavar Express

Wed, Jun 17, 2026

सरदारपुर । विधानसभा मे शहरी एवं ग्रामीण क्षैत्र के अस्पतालो मे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विभीन्न स्वास्थ्य केन्द्रो पर 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना हुई है। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा मे प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण सूचना लगाकर सरदारपुर विधानसभा मे नए चिकित्सको की पदस्थापना की मांग रखी थी जिसके परिणामस्वरूप सिविल अस्पताल सरदारपुर मे एनेस्थीसिया क्रिया विशेषज्ञ के रूप मे डाॅ. सलोनी नीमा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दत्तीगाॅव मे द्वितीय श्रेणी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अनिल परमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रिंगनोद मे डाॅ. यत्न जैन, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राजगढ मे डाॅ. ईशा कुरिल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बान्देडी मे डाॅ. आशीष कुमार चोहान एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरमंडल मे डाॅ. तरूणा सिंघार की पदस्थापना हुई हैं। विधानसभा क्षैत्र मे लंबे समय से चिकित्सको की कमी का सामना कर रहे नगरीय एवं ग्रामीण क्षैत्र को इससे बडी राहत मिलेगी। क्षैत्र मे नए चिकित्सको की पदस्थापना पर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि हमारा निरंतर प्रयास है कि सरदारपुर विधानसभा के सभी स्वास्थ्य केन्द्रो पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए मिले, साथ ही स्वास्थ्य केन्द्रो पर जो भी कमियां है उनको निरंतर पूर्ण किया जा रहा है। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें