ब्रेकिंग

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

सूचना

अमझेरा : सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

Bakhtavar Express

Fri, Jun 12, 2026

अमझेरा। ग्राम पंचायत गोलपूरा स्थित आदिवासी बालक छात्रावास में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 36 लाख रुपये की लागत से बनने वाली बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत गोलपूरा की सरपंच दीपिका अर्जुन गामड़ की मांग पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई। लंबे समय से छात्रावास परिसर की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे देखते हुए यह स्वीकृति मिली।

भूमिपूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणजनों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। उपस्थित लोगों ने निर्माण कार्य के सफल एवं गुणवत्तापूर्ण संपादन की कामना की। बाउंड्रीवाल निर्माण से छात्रावास परिसर की सुरक्षा मजबूत होगी तथा विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध होगा।

इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि अर्जुन गामड़ ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा और छात्र हितों से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। बाउंड्रीवाल निर्माण से छात्रावास में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें