ब्रेकिंग

पानी पीने नाले में गई दो भैंसों की करंट की चपेट मे आने से मोत

भाजपा अजजा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वसूनिया का सरदारपुर में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जर्जर स्कूल-छात्रावासों के नवीन भवन की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

सूचना

: छात्रावास हादसे के बाद रिंगनोद पहुॅची केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर,पिडीत परिवार से मिली शोक संवेदना व्यक्त कर सौपे सहायता राशी के चेक ,छात्रावास का भी किया निरीक्षण जांच के बाद दोषियो के खिलाफ कार्यवाही के दिये निर्देश

Admin

Sat, Sep 28, 2024


सरदारपुर । सरदारपुर तहसील के रिंगनोद मे जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास 02 छात्रो की 25 सितम्बर को करंट लगने से हुई मौत के तीसरे दिन शनिवार को केन्द्रीय महिला बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेडा के साथ छात्रावास और पीड़ित परिवार से गांव मिलने पहुंची।
केन्द्रीय राज्यमंत्री ठाकुर ने छात्रावास पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लेकर अधिकारियो से सम्पूर्ण घटना की जानकारी ली।मंत्री ने छात्रावास कक्षो मे पहुंचकर सूक्ष्मता निरीक्षण कर करंट कहां से और कैसे पानी की टंकी तक पहुंचा, इसकी पड़ताल की। मंत्री ने अधिकारियो को जांच मे दोषी पाए जाने वाले अधिकारी, कर्मचारियो पर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए।


केन्द्रीय मंत्री ठाकुर ने पीड़ित परिवार के गांव भीलखेड़ी और रंगपुरा पहुंचकर उनके परिजनो से बातचीत करते हुए ढ़ाढस बंधाते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी मे केन्द्र सरकार और राज्य सरकार आपके साथ खड़ी है।मंत्री ने दोनो छात्रो के परिजनो को रेडक्रास के माध्यम से मिलने वाली सहायता राशि के एक-एक लाख के चेक दिए।
केन्द्रीय मंत्री ठाकुर के साथ एसडीएम मेघा पंवार, तहसीलदार मुकेश बामनिया व महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी कमलसिंह निगवाल ,भाजपा नेता विश्वास पांडे,नवीन बानिया,गिरधारी चैधरी,सुनिल मेडा,मदन चोयल आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें