ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मे धार जिले मे लक्ष्य के मुकाबले 74948 अधिक महिलाओ का हुआ पंजीयन,कल होगा अंतिम सुचि का प्रकाशन ,15 मई तक दर्ज करवा सकते है आपत्ति

Admin

Sun, Apr 30, 2023

धार । प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वालम्बन तथा उन पर आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु मुख्यमंत्री द्वारा 28 जनवरी 2023 को सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में ’’मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’’ लागू किये जाने की घोषणा की। जिसके अंतर्गत प्रतिमाह एक हजार रूपए महिलाओं को दिए जायेगे। यह महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण तथा आर्थिक स्वावलम्बन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। योजना के क्रियान्वयन से न केवल महिलाओं एवं उन पर आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति में सुधार परिलक्षित होगा वरन् महिलायें अपनी प्राथमिकता के अनुसार व्यय करने हेतु आर्थिक रूप से पहले की अपेक्षा अधिक स्वतंत्र होंगी ।

महिलायें प्राप्त आर्थिक सहायता से न केवल स्थानीय उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर स्वरोजगार/आजीविका के संसाधनों को विकसित करेंगी वरन् परिवार स्तर पर उनके निर्णय लिये जाने में भी प्रभावी भूमिका का निर्वहन कर सकेंगी। 01 मई को ग्राम पंचायत व नगरीय क्षेत्रों के वार्ड प्रभारी द्वारा अनन्तिम सूची का प्रकाषन किया जावेगा।


कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जिन महिलाओं के आवेदनों का पंजीयन हो चुका है, उनके खाते आधार लिंक करवाने व डीबीटी इनेबल्ड करना प्राथमिकता से कराने के निर्देष दिये गये हैं। अन्तिम रूप से प्रकाशित सूची के नामों पर किसी को कोई आपत्ति है तो आपत्ति करता 1 मई से 15 मई तक अपने मोबाइल से आपत्ति दर्ज कर सकते है । एक मोबाईल नम्बर से पांच आपत्तियां ही दर्ज की जा सकती है। लाड़ली बहना वेबसाइट से भी आपत्तिकर्ता अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्तिकर्ता को अपना नाम व मोबाइल नम्बर दर्ज करना होगा।


जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में जिले में 307052 के लक्ष्य के मुकाबले 382000 से ज्यादा महिलाओं के आवेदनों का पंजीयन किया जा चुका है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें