ब्रेकिंग

गुजरात में अवैध शराब पहुंचना बिना सरकार के संरक्षण के संभव नहीं - पटवारी

शहीद टीआई दिलीप पुरी की शहादत को नमन करने आ रहे जनप्रतिनिधि ओर अधिकारी परिजनों को बंधाया ढांढस

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

शहीद टी आई दिलीप पुरी के पिता से सी एम ने की चर्चा बोले दुख की घड़ी में पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी हे

सूचना

: पर्यावरण को हरा भरा बनाने के लिये मुस्लिम समाज बदनावर द्वारा ने नवनिर्मीत ईदगाह परिसर पर शहर काजी के नेतृत्व शुरू किया पौधारोपण,बारिश मे 500 पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

Admin

Fri, Jul 5, 2024

बदनावर(अल्ताफ मंसूरी) मुस्लिम समाज बदनावर द्वारा शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद नवनिर्मित ईदगाह परिसर में शहर काजी सलीम ऊल्लाह के नेतृत्व में पौधारोपण की शुरुआत की गई ।

यहां पौधे मुस्लिम समाज द्वारा केंद्र व राज्य सरकार की मंशानुसार अपने मरहूम जनों के इसाले सवाब के लिए लगाए जा रहे है। ईदगाह के बाहरी क्षेत्र में 5 से 7 फीट ऊंचे 500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है । पौधों में अशोक, पाम,चमेली , गुलमोहर , खजूर , नीम आदि के पौधे शामिल हैं।

इस पौधा रोपण से ईदगाह परिसर हरा भरा व मनमोहक हो जाएगा साथ ही पर्यावरण में भी सुधार होगा। इस मौके पर हाफिज सुब्हान साहब , आलीम मुस्तफा साहब , हाफिज शादाब राजा साहब, नायप सदर मुजफ्फर अली , लियाकत अली , सरफराज अली , नईम खान , डॉक्टर मोहसिन अली, सलीम खान, युनुस भाई ठेकेदार, सय्यद भाई तथा मुस्लिम समाज के अन्य लोग भी शरीक थे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें