ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

सरदारपुर : ब्राम्हण समाजजनो ने उत्साह से मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव अभिषेक किया महाआरती करके बाटी प्रसादी

Bakhtavar Express

Mon, Apr 20, 2026

सरदारपुर। नगर में रविवार को ब्राह्मण समाजजनो के आराध्य देव भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव समाजजनो द्वारा उत्साह उमंग श्रद्धा के साथ मनाया गया। नेशनल हाइवे मार्ग पर स्थित प्राचीन दुर्गा माताजी मंदिर पर भगवान परशुराम जी का अभिषेक किया गया, अभिषेक के लाभार्थी प्रेरणा वैभव व्यास रहे। अभिषेक कार्यक्रम आचार्य पंडित अजय चांदनारायण भट्ट के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ प्राचीन दुर्गा माताजी मंदिर पर किया गया। इसके बाद श्रीराम चौराहा श्रीराम मन्दिर मारु समाज में भगवान परशुराम जी की महाआरती रात 7,30 बजे परशुराम जन्मोत्सव उत्सव समिति के अध्यक्ष आंशु शर्मा की मौजूदगी में पंडित राजेश मिश्रा द्वारा उतारी गई, बडी संख्या में ब्राम्हण समाजजन शामिल होकर भगवान परशुराम की आरती उतारकर जन्मोत्सव का आनंद लेकर जय जयकारे लगाए गए, समाज के युवाओं द्वारा आतिशबाज़ी की गई। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर समाज के वरिष्ठ बीजे उपाध्याय, समिति अध्यक्ष आंशु शर्मा द्वारा भगवान परशुराम के जीवन पर समाजजनो को अवगत कराते हुए अपने सारगर्भित विचार रखे गए। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ समाजजन, महिला मंडल, युवा वर्ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पंडित अश्विनी दिक्षित ने किया, आभार समिति अध्यक्ष पंडित आंशु शर्मा ने माना। जानकारी समाज के मिडिया प्रभारी लक्ष्मण तिवारी ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें