ब्रेकिंग

पानी पीने नाले में गई दो भैंसों की करंट की चपेट मे आने से मोत

भाजपा अजजा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वसूनिया का सरदारपुर में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जर्जर स्कूल-छात्रावासों के नवीन भवन की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

सूचना

: स्वच्छता अभियान मे कन्या शिक्षा परिसर सरदारपुर का एसडीएम ने किया निरीक्षण,बालिकाओ के साथ किया भोजन

Admin

Wed, Oct 2, 2024
 
    • सरदारपुर। स्वच्छता अभियान के तहत शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे कार्यक्रम में सभी छात्रावास एवं कन्या शिक्षा परिसरों में गांधी जयंती के अवसर पर सह भोज एवं अन्य कार्यक्रमो का आयोजन हुआ। विकासखंड सरदारपुर के लगभग 37 छात्रावास एवं शिक्षा परिसरों में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत कन्या शिक्षा परिसर सरदारपुर में एसडीएम मेघा पवार ने पहुंचकर कन्या शिक्षा परिसर का निरीक्षण किया एवं बालिकाओं के साथ बैठकर सहभोज भी किया।
   
  • श्रीमती पवार ने अपने उद्बोधन में छात्रावास कि बालिकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक फिट रहने के लिए खेलकूद भी उतना ही जरूरी है। आप लोग अच्छे से पढ़ाई करें और अपने मां-बाप का नाम गोरवान्वित करें। बालिकाओं द्वारा रंगोली , पोस्टर के माध्यम से स्वच्छता अभियान की आकृतियां बनाकर अतिथियों को आकर्षित किया। इस मौके पर तहसीलदार मुकेश बामनिया सरदारपुर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुनील ओसवाल, विकासखंड योग प्रभारी अश्विनी दीक्षित, कन्या शिक्षा परिसर सरदारपुर के प्राचार्य नासिर खान एवं छात्रावास अधीक्षक रेलम रावत उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन अश्विनी दीक्षित ने किया एवं आभार प्रदर्शन प्राचार्य नासिर खान ने माना।
 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें