ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

अमझेरा : ईद-उल-फित्र के पवित्र मौके पर अमझेरा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रेम और एकता की कोई सीमा नहीं होती

Bakhtavar Express

Sun, Mar 22, 2026

अमझेरा। ग्राम अमझेरा में उपसरपंच अर्जुन मोहनिया और उनकी समर्पित टीम ने हिंदू-मुस्लिम सद्भाव की एक ऐसी अनोखी मिसाल पेश की, जो दिल को छू गई। ईद की नमाज़ के लिए इकट्ठा हुए नमाज़ियों पर रंग-बिरंगे फूलों की वर्षा की गई – जैसे आसमान से खुशियों की बारिश हो रही हो!

उपसरपंच अर्जुन मोहनिया ने खुद ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाइयों-बहनों से गले लगकर ईद मुबारक कहा, आपसी मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम दिया।और सबसे खूबसूरत नज़ारा था वो पल जब उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों को अपने हाथों से मीठी-मीठी मिठाइयाँ खिलाईं – बच्चों के चेहरे पर खिलखिलाती मुस्कान और आँखों में चमक देख हर कोई भावुक हो उठा! यह सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि इंसानियत कीद् जीत थी – जहाँ धर्म, जाति सब भूलकर सिर्फ प्यार और सद्भाव का जश्न मनाया गया।अमझेरा की यह ईद एक मिसाल बन गई है कि जब दिल से दिल जुड़ते हैं, तो हर त्योहार और भी रंगीन हो जाता है!

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें